मोबाईल डेंटल वाहन को स्वास्थ्य भवन सिरोही से सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मोबाईल डेंटल वाहन को स्वास्थ्य भवन सिरोही से सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दन्त रोगों से ग्रसित रेफर बच्चों का होगा उपचार

सिरोही 5 फरवरी | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने मोबाइल डेंटल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बीमार बच्चों के लिए लगातार वरदान साबित हो रहा है। अब एक और मील का पत्थर इसमें जुड़ गया है। सिरोही जिले को अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के रूप में ऐसी दंत चिकित्सा ईकाई मिली है जिसमे एक्स-रे, स्केलिंग, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, फिलिंग आदि जैसी दंत सेवाएं गांव से शहर तक निःशुल्क में उपलब्ध हो सकेगी

              मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दन्त रोगों से ग्रसित रेफर बच्चों का उपचार किया जाएगा। डेंटल वाहन में दन्त चिकित्सक अपनी सेवाए देंगे। वैन की सहायता से जिले के 5 ब्लॉक में शिविर लगाए जाएंगे। 

इस मौके पर आरसीएचओ डॉ विवेक कुमार, अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खान सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग