संदेश

Reporter liyakat sirohi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आयुर्वेद चिकित्सा द्धारा रोगो का जड मूल से इलाज संभवः- जिला कलक्टर नायक

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही । आयुर्वेद विभाग के आबूरोड में दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आज जिला कलक्टर संदेश नायक द्धारा दीप प्रज्जवलित के साथ प्रारंभ हुआ।        जिला कलक्टर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा द्धारा रोगों का जडमूल से इलाज संभव है। शिविर के अन्दर भर्ती होने वाले रोगियों का अर्श रोग ऑपरेशन निःशुल्क किये जाने से लोगो को अधिकाधिक लाभांवित के लिए आव्हान किया। यूआईटी चैयरमैन सुरेश कोठारी ने इस शिविर में अधिकाधिक लाभ लेकर जीवन शैली गत व्याधियों का उपचार स्थाई तौर पर आयुर्वेद से संभव है तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति निरापद व पंचकर्म के वस्तिकर्म से सभी रोगों का उपचार अपने आप में विशिष्ट है।        शिविर में माधव विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के डीन डॉ गौरी शंकर इन्दौस्यि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति से लाक्षणिक लाभ व इमरजैंसी उपचार संभव है। आयुर्वेद सभी व्याधियों का स्थाई लाभ व व्यक्ति को स्वस्थ्य व ...

परिवहन विभाग केद्वारा आयोजित जन जागृति अभियान का भव्य समापन हुआ,तिरंगे वाले गुब्बारों को आसमान में उडाया |

चित्र
सिरोही, 20 फरवरी।    परिवहन विभाग द्वारा पिछले चार दिनों से चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान का मंगलवार को पनिहारी गार्डन में भव्य समापन हुआ।  इस कार्यक्रम की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि इसे जिलेवार पूरे राज्य में चलाया जा रहा है इसी क्रम में इस बार सिरोही में यह आयोजित किया गया, इस प्रकार का भव्य आयोजन सिरोही जिले में पहली बार हुआ है, जिसमे जयपुर से अतिरिक्त परिवहन आयुक्त सत्तार खान तथा पाली से प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्रीमती प्रवीणा चारण व अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक जनजागरण हेतु विशेष तौर से सिरोही आए। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जहाँ सम्मानित अतिथियों ने तिरंगे झंडे सदृश गुब्बारे उड़ा कर सड़क सुरक्षा सन्देश लिए पैदल रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया, इसके पश्चात हैलमेट की उपयोगिता और अनिवार्यता बताने के लिए सिरोही बाइक राइडर्स ग्रुप के नेतृत्व में सिरोही के लगभग 50 बाइक सवारों ने मोटर साईकिल रैली भी निकाली। पूरे शहर के चक्कर लगाने के बाद दोनों रैलियों...

तालाब से अतिक्रमण हटवाकर सौन्दर्यकरण करने के लिए सौपा ज्ञापन

चित्र
निम्बला तालाब व काराऊ तालाब का सौन्दर्यकरण करने की जरूरत सिरोही । निकटवर्ती पाड़ीव पंचायत स्थित गोलिया क्षेत्र के काराऊ तालाब व निम्बला तालाब का समय पर रखरखाव नही होने के कारण लोगो ने तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर प्राकृतिक पानी के रास्तो को अवरुद्ध कर लिया है।जिसके कारण तालाब में पानी की आवक कम हो रही हैं।ऐसे में सरपंच व वार्ड पंच को बैठक लेकर तालाब से अतिक्रमण हटाने व तालाब के सौन्दर्यकरण को लेकर संकल्प लेना चाहिए।ग्रामीणों के सहयोग से साथ मिलकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उसके बाद पंचायत द्वारा इसका खुदाई कार्य शुरु किया जाए,उलेखनीय हैं कि पाड़ीव पंचायत मुख्यालय पर वर्षों पुराना निम्बला तालाब हैं।किसी समय तालाब में हर वर्ष पानी की आवक अच्ची होती हैं,जिससे आसपास के कुए रिचार्ज होते थे।समय के साथ इस तालाब को भी किसी का ग्रहण लग गया और इसका रखरखाव नही होने के कारण जगह जगह गंदगी के ढेर लग गये ऒर ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया।कई लोगों ने तालाब के किनारों पर पक्के मकान बना दिये और किसी ने निम्बला तालाब की भूमि पर कब्जा करने के बाद पंचायत की भूमि को बेचा गया ...

स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संतुलन के लिये अपनाये जैविक खेती

चित्र
सिरोही , शिवगंज जिले में परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत पंचायत समिति शिवगंज जैविक कलस्टर समूह का पंचायत समिति स्तरीय जैविक कृषि मेला ग्राम पंचायत अरठवाड़ा के पीपलेष्वर महादेव मंदिर प्रागण में जैविक कलस्टर में चयनित किसानों व प्रगतिषील किसानों, ओटारम  देवासी गोपालन राज्य मत्री  राजस्थान सरकार के मुख्य अतिथ्य एवं  कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सानिघ्य में 18 फरवरी 2018 को  आयोजित किया गया।  पंचायत समिति षिवगंज के 250  कृषकों व 19 कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया ।         गोपालन राज्यमत्री राजस्थान सरकार मेले मे भाग लेने वाले किसानो को वर्तमान समय में किये जा रहे अंधाधुध रसायनों के प्रयोगों से होेने वाले हानिकारक प्रभााव व टिकाउ खेती के लिये जैविक खेती व जैविक उत्पाद के प्रयोग का आहवान किय,ा इसके साथ ही किसानें की आय को दुगुना करने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी यथा जल बचत योजना ,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान ऋण माफी योजना, व सुअर, जंगल...

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप से करीब 60 हजार रुपये की लूट की वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया |

चित्र
लुटेरों ने  हवाई फायर भी किया | सिरोही , राजस्थान 18 Feb 18 सिरोही जिले के मण्डार थाना  अंतर्गत  मगरीवाडा सरहद  के समीप  जाखड़ डीजल पेट्रोल पम्प  पर सफेद कार में सवार होकर आए लुटेरों ने  पेट्रोल पम्प  को निशाना बनाया और पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर डरा धमकाकर करीब 60 हजार रुपये लूट लिए । तीन से चार लुटेरे थे जिन्होंने वहाँ से भागते वक्त हवाई फायर भी किया और वहाँ से भागने के दौरान उनकी कार एक गड्ढे में फस गई जिससे लुटेरे कार को वहीं पर छोड़ कर भाग निकले  सूचना पाते ही मण्डार पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त करते हुए जिले में तुरंत नाकाबंदी करवाई वही गाड़ी के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है गाड़ी से फर्जी नम्बर प्लेट भी मिली है जिससे लगता है कि ये लुटेरे नम्बर बदलकर इस तरह की वारदात को अंजाम देते होंगे  सिरोही से लियाकत अली की रिपोर्ट  9828840235  

दिल दहलाने वाला हादसा झोपड़े में लगी आग, 3 वर्ष का मासूम बच्चा जिंदा जला |

चित्र
@ गौरव अग्रवाल सरूपगंज समीपवर्ती वाटेरा के चेला की टोकरी फली में अचानक झोपड़े में आग लगने से एक मासूम जिंदा जल गया वही झोपड़े में मौजूद एक और बच्चे को उसके चाचा ने सलामत झोपड़े से बाहर निकाला।सूचना पर रोहिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। रोहिड़ा थाना प्रभारी नरसीराम ने बताया कि चेला की टोकरी निवासी कन्हैयाराम पुत्र मन्नाराम गमेती ने रिपोर्ट देकर बताया कि वो खुद मजदूरी कार्य करने गया था एवं उसकी पत्नी व दो बच्चे घर पर थे इस दौरान मेरी पत्नी पानी भरने घर के पास स्थित हंदपुम्प पर गई तब घर मे चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।आग में उसके पुत्र आकाश(3) की जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे पुत्र विमल को उसके चाचा द्वारा सुरक्षित बचाकर बाहर निकाला।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक थानाराम देवासी,पटवारी संदीपसिंह,सरपंच राजूराम गमेती,एएसआई हरदानाराम,हैडकांस्टेबल छैलसिंह,उपसरपंच चंद्रकांत वैष्णव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चाचा ने जान जोखिम में डाल भतीजे को निकाला बाहर * झोपड़े में आग लगने के बाद झोपड़े में दो बच्चे मौजूद थे।आग लगने की सूचना पर पास में ही खेत पर कार्य कर रहे भैराराम गमेती...

गरीबो के आशियाने पर चला नगर परिषद् का बुल्डोजर ,नगर परिषद् की कार्यवाही पर बोले पूर्व विधायक लोढ़ा

चित्र
सिरोही ब्यूरो लियाकत अली                                                                                                                             सिरोही 15 फरवरी। तीस से चालीस साल की अवधि से डाबा भीलवाडा में रह रहे परिवार बिजली के कनेक्शन, राशन कार्ड, सरकारी पेंशन का लाभ, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय की सुविधा का लाभ इन सबके बावजूद सिरोही नगर परिषद के कारिंदो ने जेसीबी चलाकर इस कदर खदेड दिया कि दस दिन का नवजात शिशु खुले में सडक पर आ गया। इस नवजात के पास उसकी प्रसूता मां के आंचल के अलावा छाया नहीं बची। इसी तरह कई महीनों बिस्तर में पडे गंभीर बीमारी से पीडित 75 वर्षीय सोनाराम भील के सामने खुद की बीमारी, खुद के जीवन के साथ साथ परिवार और टीबी की बीमारी से पीडित पुत्र वीरार...

पर्यटन नगरी में दिल दहला देने वाली खबर , प्रेमी युगल ने की अपनी जीवन लीला समाप्त |

चित्र
Reporter - LIYAKAT ALI माउंट आबू ,  सिरोही   वैलेंटाइन डे के कुछ घंटे बीतने के बाद दिखा असर प्रेमी युगल ने की अपनी जीवन लीला समाप्त पर्यटन नगरी माउंट आबू में दिल दहला देने वाली खबर , प्रेमी युगल ने वेलेंटाइन डे के कुछ ही घंटो के बात फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला को किया समाप्त ,पुलिस पहुँची मौके पर , प्रेमी युगल को पेड़ सेे नीच उतार दो इंसानो के प्रेम को जाहिर करने का कहे जाने वाला दिन वैलेंटाइन डे इस दिन दो प्रेमी अपने प्यार का इजहार करते हैं और साथ ही जीने मरने की कसमें खाते हैं और कुछ लोग इस प्यार की बंधन में बंध जाते हैं और कुछ अपना जीवन भी छोड़ देते हैं  ऐसा ही एक वाक्य आज माउंट आबू के  माच गाव इलाके में एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया  घटना की जानकारी मिलते ही माउंट आबू पुलिस थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे जहां पर सिरोही कोठी के नजदीक स्थित पेड़ पर दो युगल प्रेमियों का के शव लटकते हुए मिले देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई तो वहीं पुलिस ने क...