संदेश

राजनीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही मेडिकल कॉलेज के पीएम मोदी व सीएम गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरिमा भंग करने का सांसद पटेल पर लगाया आरोप

चित्र
सिरोही 30 सितम्बर। Sirohi News Channel   राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नीबाराम गरासिया ने सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरीमा भंग करने का सांसद देवजी पटेल पर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया। गरासिया ने कहा कि इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण गतिविधियों प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित थी लेकिन उनका उल्लंघन करते हुए सांसद पटेल जनप्रतिनिधिओ के लिए आरक्षित हॉल में जिन्हे नही बुलाया गया था उन लोगो को लेकर जबरन घुस गये। इतना ही नही जनप्रतिनिधियो की लगी हुई नेम प्लेट हटाकर कुर्सीयो पर बैठ गये। गरासिया ने कहा कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह द्वारा बिन बुलाये लोगो को पीछे बिठाने का आग्रह करने पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लग गये और बार बार समझाने के बाद भी सीटे खाली नही की। इससे बाहर खडे जनप्रतिनिधिओ में आक्रोश उत्पन्न हुआ। कोरोनाकाल में जिस जिला कलेक्टर ने लोगो की सेवा में रात दिन एक किया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, क...

सिरोही के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख , प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया व गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात

चित्र
सिरोही जिले के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख व प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया से की मुलाकात  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया को सिरोही प्रसिद्ध तलवार भेंट करते हुए  सोमवार को सिरोही जिले के जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवम उप प्रधान भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया एवम प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पुनिया ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पंचायती राज चुनावों में सिरोही जिले को कांग्रेस मुक्त कर भाजपा का परचम लहराने पर आप सभी बधाई के पात्र है। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, जोधपुर संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, जिले के संगठन प्रभारी मदन राठौड़ से मिलकर बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक  जगसीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,उप-जिला प्रमुख  मनीषा मीणा, प्रधान नितिन बंसल, हसमुख मेघवाल, राधिका देवी, ललीता कंवर, उप-प्रधान  उर्मिला देवी,जिला महामंत्री योग...