संदेश

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मंडवाड़ा में हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन , रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया

चित्र
मंडवाड़ा में हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन , रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया  जावाल ( सिरोही )। उड ग्राम पंचायत के मंडवाड़ा गाँव में मंगलवार को एसबीआई फाउंडेशन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।  मंडवाड़ा के समाज सेवी शंकरलाल के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 350 से अधिक रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया गया और सभी को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। परियोजना समन्वयक ने बताया की अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में निःशुल्क जाँच की। सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे। ( रिपोर्ट इनपुट - अशोक कुमार राणा )

निःशुल्क मुख कैसर जांच परामर्श एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 24 मार्च को

चित्र
sirohinews24 ब्युरो लियाकत अली  सिरोही, 22 मार्च। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा एशियन हैड एण्ड नैक कैन्सर फाउण्डेशन सोसायटी जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी  अ स्पताल पिंडवाडा में 24 मार्च शनिवार को प्रातः 10 बजे से एक बजे तक निःशुल्क मुख कैसर जांच परामर्श एवं जागरूकता शिविर का आयोजन रखा गया है।  उक्त आयोजन हेतु बैनर का विमोचन संभागिय आयुक्त भवानी सिंह देथा, जिला कलक्टर सन्देश नायक ने किया तथा इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड, नगरपरिषद सिरोही सभापति ताराराम माली तथा संस्था के अध्यक्ष, हडवंत सिंह देवडा, गणपत सिंह देवडा, भीक सिंह भाटी, धीरेन्द्र सिंह सिन्दल, रिटा. कैप्टन लालाराम आदि उपस्थित थे। उक्त जानाकरी संस्था के अध्यक्ष रिटा. कैप्टन रतनसिंह देवडा ने देते हुए बताया कि एशियन हैड एण्ड नैक कैन्सर फाउण्डेशन सोसायटी कैन्सर के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है तथा भामाशाह कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी रखी गई है। उन्होंने बताया कि शिविर में स्थानिय विधायक समाराम गरासिया, प...