कालंद्री पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद , आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार
▪️कालंद्री पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद ▪️ट्रेक्टर को जब्त कर आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार ▪️बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 08 लाख रूपये सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) । सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन व मनोज गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में टीकमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व मे शनिधाम मन्दिर के पास रोड पर कार्यवाही करते हुए एक बिना नम्बर महिन्द्रा ट्रेक्टर चैसिस नम्बर MBNPFAEDENNE00124 व इंजन नम्बर NNE7EGE0043 के पीछे के दोनों बडे टायरो में से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर मादक पदार्थ परिवहन करते हुए एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता जो पति पत्नी है इन दोनों पुलिस ने गिरफ्तार किया ओर ट्रेक्टर को जब्त किया गया। कालन्द्री थानाधिकारी टीकमाराम उनि ने जानकारी देकर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत मय जाब्त...