सिरोही के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में लिया भाग
सिरोही के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में लिया भाग भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिरोही के मीडिया प्रभारी राखी शर्मा के अनुसार जिला अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ के नेतृत्व में व जिलाअध्यक्ष नारायण पुरोहित के सानिध्य में जयपुर जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में जिले से जनप्रतिनिधियो एवम कार्यकर्ताओ को लेकर शिरकत की जिसमे मीना खंडेलवाल , सज्जन कुमार , रंभा देवी , जिला उपाध्यक्ष महालक्ष्मी झा , विधायक समाराम गरासिया , विधायक जगसीराम कोली , जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित , पूर्व जिलाअध्यक्ष लुंबाराम चौधरी , पंचायत समिति आबूरोड सदस्य रामलाल रनोरा ,आदि कई कार्यकर्ताओं ने ईस जनप्रतिनिधि संकल्प अभियान में भाग लिया और आने वाले विधानसभा चुनाव के अंदर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया