अज्ञात चोरों ने चोरी की नियत से घर में घुसकर चोरी के साथ साथ वृद्ध महिला की हत्या की वारदात को दिया अंजाम
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 25 May 18 बरलूट पुलिस थानाअंतर्गत कैलाशनगर पुलिस चौकी के झाड़ोली वीर गाँव मे रात्रि में एक घर मे अज्ञात चोरो ने चोरी की नीयत से घर में प्रवेश कर आंगन सो रही वृद्ध महिला लाडू देवी देवासी की हत्या कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया , हत्या की वारदात का खुलासा सुबह जब आसपास के लोगो ने देखा तो महिला घर नही थी तभी वृद्ध महिला के घर के सामने उनका पुराना मकान था जो टूटा हुआ था जिसमे महिला की लाश पड़ी हुई थी , तभी लोगो ने इसके बारे में थाने में सूचना दी जिस पर बरलूट थानाधिकारी बाबूलाल राणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुचे , साथ ही पुलिस के आलाधिकारी जिसमे dysp भवानी सिंह , Asp पन्नालाल मीना भी मौके पर पहुँचे , वही पुलिस बारीकी से घटनास्थल की जांच कर रही है जिसमे प्रथम दृष्टया गला घोंटने का अंदेशा जताया साथ ही मोके पर तकनीकी टीम ओर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गयी है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है ओर संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी करने में जुट गयी है साथ ही कॉंग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढा भी मौक...