संदेश

ReporterLiyakatAli लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद

चित्र
महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद रिपोर्ट: लियाकत अली सिरोही जिले के रेवदर पुलिस थाने का बुधवार को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस (आईजी)  सत्येन्द्र सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन किया तथा आत्मीय संवाद स्थापित किया। जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दिनांक 17 जून 2026 को महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज द्वारा पुलिस थाना रेवदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस जवानों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी कार्यप्रणाली, ड्यूटी से जुड़े विभिन्न विषयों तथा दैनिक चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। महानिरीक्षक पुलिस ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए जवानों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना और आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान, वृताधि...

शादी मे डांस करते हुए एक युवक की हुई मौत , नाचते नाचते हार्ट अटेक आने से नीचे गिरा ओर हुई मौत

चित्र
सिरोही ( रिपोर्टर लियाकत अली ) शादी के संगीत कार्यक्रम में डांस कर रहा युवक नाचते नाचते नीचे गिरा , अचानक गिरा तो फिर उठ नहीं सका , हार्ट अटैक से युवक की हुई मौत  राजस्थान के सिरोही में शादी समारोह मे डीजे पर डांस करते करते एक युवक अचानक जमीन पर गिरा और फिर नहीं उठ सका . जैसा ही युवक जमीन पर गिरा तो वह बेसुध हो गया . यह घटना सिरोही जिला मुख्यालय की है. जहा यह युवक अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह मे शामिल होने आया था और शादी के संगीत कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते करते अचानक से वह जमीन पर गिर पड़ा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई . युवक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहा पर मौजूद डॉक्टरों ने जाँच करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया है . कोरोना काल के बाद से अक्सर डांस करते, जिम या स्टेज पर परफार्म करते हार्ट अटैक आने से मौत की खबरें देश के अलग अलग कोने से खूब आ रही हैं. इसी क्रम में एक ऐसा ही मामला अब राजस्थान के सिरोही जिले में भी देखने को मिला है. दरअसल जिला मुख्यालय स्तिथ सिंधी धर्मशाला मे 24 सितम्बर को महिला पार्षद ज्योति तोलानी की शादी को लेकर संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित कि...