संदेश

अर्जुनराम पुरोहित लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही के जिला प्रमुख पुरोहित व प्रधान श्रीमती देवासी का मकावल वासियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

चित्र
रेवदर के समीपवर्ती गॉव मकावल में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित व प्रधान श्रीमती राधिका देवासी का भव्य सत्कार समारोह रखा गया।जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया व सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाई साथ ही जिला परिषद अर्जुन राणा व पंचायत समिति सदस्य श्रीमती रेशू देवी राणा का भव्य स्वागत हुआ गॉव मकावल के युवाओं ने गर्मजोशी के साथ भारतीय संस्कृति के तहत उनका माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने सभी लोगो का आभार जताया और कहा कि आप मतदाताओं ने हमारी पार्टी व पार्टी कार्यकर्ताओं को विजयी बनाया है अब आपकी जिम्मेदारी पूरी हुई अब हम जीते हुए प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती हैं कि हम जिले व क्षेत्र में विकास का काम करने का प्रयास करेंगे जिससे हर क्षेत्र में विकास हो और हर परिवार को रोजगार मिले।  प्रधान श्रीमती राधा देवासी ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि में आपकी बेटी हूँ और आपने अपना अमूल्य मतदान देकर जो आशीर्वाद दिया है इसके हम ऋणी है और हमारी भारतीय जनता पार्टी को जो सेवा करने का अवसर प्रदान किया है उसके लिए हम आभारी हैं।इसी कड़ी में...