संदेश

डॉ रक्षा भंडारी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जीएसटी की दरें कम करने पर पीएम मोदी का जताया आभार

चित्र
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जीएसटी की दरें कम करने पर पीएम मोदी का जताया आभार सिरोही 7 सितंबर । जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन मे जीएसटी की दर कम करने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इस फैसले को आजादी के बाद जनता के हित में लिया गया एक बड़ा कदम बताया।  *डॉ भंडारी* ने कहा कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर टैक्स दरों को बड़े पैमाने पर घटाया गया है। अनेक वस्तुओं को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। कई उपयोगी सामान अब 12 प्रतिशत से केवल 5 प्रतिशत की श्रेणी में आ गए हैं। आम जनता को राहत देने अनेक वस्तुओं को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है और कुछ वस्तुएं तो सीधे 12 प्रतिशत से शून्य 0 प्रतिशत कर दी गई हैं। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों की कर अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने रिटर्न फाइलिंग को आसान किया गया है और जटिल नियमों में व्यापक सुधार किए गए हैं।

बजट प्रतिक्रिया - राज्यमंत्री देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष भंडारी व जिला प्रवक्ता खत्री ने बजट को बताया आम आदमी का बजट

चित्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन मे पेश किया बजट,  यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला : जिलाध्यक्ष डॉ भंड़ारी सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षाबंधन ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025 पेश किया। इसमें कई तरह को घोषणाएं की गई हैं। यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट इन्वेस्टमेंट, कन्जम्प्शन को बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री और उनकी टीम को जनता का बजट बनाने के लिए बधाई देती हूं। बजट 2025 नौकरीपेशा की ₹12.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, निचले सभी स्लैब का टैक्स सरकार माफ करेगी; ये फायदा नई रिजीम में  निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना ₹12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा ₹75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा। इस तरह नौकरीपेशा लोगों की कुल ₹12.75 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी। साथ ही अब सभी टैक्सपेयर्स पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे। इससे पहले तक यह लिमिट 2 साल थी। वहीं सीन...

सिरोही मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ मे ख़ुशी की लहर

चित्र
सिरोही मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ मे ख़ुशी की लहर  भारतीय जनता पार्टी सिरोही नगर मंडल द्वारा सिरोही के सारणेश्वर जी मंदिर में भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी का निर्वाचन के बाद  जिले में गर्मजोशी के साथ जगह जगह भव्य स्वागत  किया जा रहा है। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी कर जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। रक्षा भंडारी का काफिला सारनेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश करते ही भाजपा सिरोही मंडल के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने अपने स्वागत पर भावुक होते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है, जो हमें हर चुनाव में विजय दिलाएगा। जगह-जगह भव्य स्वागत ने यह उम्मीद जगी है कि रक्षा भंडारी का नेतृत्...

डॉ रक्षा भंडारी सिरोही भाजपा की जिलाध्यक्ष चुनी गई, प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुई भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

चित्र
डॉ रक्षा भंडारी सिरोही भाजपा की जिलाध्यक्ष चुनी गई, प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुई भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा भारतीय जनता पार्टी में संगठन की संरचना को लेकर चलाए जा रहे संगठन पर्व के तहत सिरोही के भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर गुरुवार 30 जनवरी को आनंद सरोवर तलहटी ब्रह्मा कुमारी पर प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित,जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला चुनाव सहयोगी बाबू भाई पटेल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, दीपाराम पुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हँसमुख मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित व नगर पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसके तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी को सिरोही भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 आवेदक ने नामांकन दाखिल किये थे उस मे से 14 आवेदक रहे थे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। दोपहर तीन बजे ...