डॉ रक्षा भंडारी सिरोही भाजपा की जिलाध्यक्ष चुनी गई, प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुई भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
डॉ रक्षा भंडारी सिरोही भाजपा की जिलाध्यक्ष चुनी गई, प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुई भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी में संगठन की संरचना को लेकर चलाए जा रहे संगठन पर्व के तहत सिरोही के भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर गुरुवार 30 जनवरी को आनंद सरोवर तलहटी ब्रह्मा कुमारी पर प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित,जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला चुनाव सहयोगी बाबू भाई पटेल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, दीपाराम पुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हँसमुख मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित व नगर पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसके तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी को सिरोही भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी है। उस पर निष्ठा से कार्य करूंगी। सभी को साथ लेकर चलूंगी और पार्टी की रीति नीति को देश-प्रदेश में आगे बढ़ाने की दिशा में प्रमुखता के साथ काम करूंगी। पार्टी ने जो भरोसा किया है। उस भरोसे पर पूरा खरा उतरने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर चलूंगी।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
संगठन पर्व के तहत सिरोही के जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया, जिलाध्यक्ष के लिए 17 पार्टी कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया, सभी दावेदारों के नामों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो के विचार विर्मश करने के बाद और अन्य प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद सर्वसम्मति से डॉ रक्षा भंडारी को जिला अध्यक्ष घोषित किया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |