संदेश

सांसद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रोहिड़ा में बीपीएचयू एवं सरूपगंज में दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ, सांसद चौधरी व विधायक गरासिया ने किया उद्घाटन

चित्र
रोहिड़ा में बीपीएचयू एवं सरूपगंज में दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ सांसद लुंबा राम चौधरी व विधायक समाराम गरासिया ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पिण्डवाड़ा (सिरोही )। सिरोही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत और आमजन तक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहिड़ा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरूपगंज में नए दवा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय सांसद लुंबा राम चौधरी एवं  विधायक समाराम गरासिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों केंद्रों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान माननीय सांसद एवं विधायक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना प्रशासन और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए बीपीएचयू और दवा वितरण केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र की आम जनता को समय पर दवाइयाँ, जाँच औ...

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित बालकों को डिजिटल लर्निंग किट किए वितरित

चित्र
सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के तीन छात्रावासों का किया शिलान्यास जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित बालकों को डिजिटल लर्निंग किट किए वितरित  सिरोही,30 सितंबर। सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जैतारण,ब्यावर में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें जिले के राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास,सिरोही प्रथम (राशि 280 लाख),राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सिरोही द्वितीय(राशि 280 लाख) तथा राजकीय सावित्री बाई फुले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास(राशि 280 लाख) का शिलान्यास किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित गृह शिवगंज में अध्ययनरत 40 बालकों को डिजिटल लर्निंग किट का वितरण भी किया गया। डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी,जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र पुरोहित,श्रम कल्याण अधिकारी मनोहर...

सिरोही मेडिकल कॉलेज के पीएम मोदी व सीएम गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरिमा भंग करने का सांसद पटेल पर लगाया आरोप

चित्र
सिरोही 30 सितम्बर। Sirohi News Channel   राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नीबाराम गरासिया ने सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरीमा भंग करने का सांसद देवजी पटेल पर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया। गरासिया ने कहा कि इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण गतिविधियों प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित थी लेकिन उनका उल्लंघन करते हुए सांसद पटेल जनप्रतिनिधिओ के लिए आरक्षित हॉल में जिन्हे नही बुलाया गया था उन लोगो को लेकर जबरन घुस गये। इतना ही नही जनप्रतिनिधियो की लगी हुई नेम प्लेट हटाकर कुर्सीयो पर बैठ गये। गरासिया ने कहा कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह द्वारा बिन बुलाये लोगो को पीछे बिठाने का आग्रह करने पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लग गये और बार बार समझाने के बाद भी सीटे खाली नही की। इससे बाहर खडे जनप्रतिनिधिओ में आक्रोश उत्पन्न हुआ। कोरोनाकाल में जिस जिला कलेक्टर ने लोगो की सेवा में रात दिन एक किया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, क...

सिरोही से जालोर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाये:- सांसद पटेल

चित्र
sirohinews24  ब्युरो लियाकत अली  सांसद पटेल नें की राज्यमंत्री मनसुख मांडविया से की भेट वार्ता  जालोर-सिरोही लोकसभा सांसद देवजी पटेल ने नईदिल्ली में गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मंाडविया से मुलाकात कर का स्वरूपगंज (सिरोही) से जालोर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने एवं गुजरत स्थित झेरडा से सिरोही मार्ग वाया रेवदर एवं मंडार में बायपास निर्माण को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के बारे में विस्तृत चर्चा की।  सांसद देवजी पटेल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात के दौरान बताया कि जालोर से सिरोही के लिए आवागमन मुश्किलो से भरा है। टुटी फूटी सडको पर चलना इतना दुखदायी है कि करीब 75 कि0मी0 का सफर तीन से चार घ्ंाटो मे पूरा होता है। भारी बारिश के दौरान जालोर मे आकोली और सिरोही मे जावाल नदी पर यातायात ठप हो जाता है। लोकसभा एक होने से भी दोनो जिले को परस्पर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडने की आवश्यकता है। इस सड़क मार्ग का स्वरूपगंज से कृष्णगंज कालंद्री बरलुट मंडाली से जालोर जिला केन्द्र तक राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडा जाता ...