जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित बालकों को डिजिटल लर्निंग किट किए वितरित

सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के तीन छात्रावासों का किया शिलान्यास

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित बालकों को डिजिटल लर्निंग किट किए वितरित 


सिरोही,30 सितंबर। सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जैतारण,ब्यावर में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें जिले के राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास,सिरोही प्रथम (राशि 280 लाख),राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सिरोही द्वितीय(राशि 280 लाख) तथा राजकीय सावित्री बाई फुले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास(राशि 280 लाख) का शिलान्यास किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित गृह शिवगंज में अध्ययनरत 40 बालकों को डिजिटल लर्निंग किट का वितरण भी किया गया।


डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी,जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र पुरोहित,श्रम कल्याण अधिकारी मनोहर सिंह कोटड़ा,जिला रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान,समाज कल्याण विभाग के अशोक विश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग