कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आबूरोड मे कांस्टेबल पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिरोही जिले के आबूरोड शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे. दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिटी पुलिस चौकी के कांस्टेबल ओमप्रकाश पर चार बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत रही कि घटना में कांस्टेबल को मामूली चोटें आईं, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि घटना आबूरोड के बस स्टेशन के पास की है. दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ओमप्रकाश ने सड़क पर खड़े चार युवकों को हटने के लिए कहा. इस बात पर युवक नाराज हो गए और पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने लगे. देखते ही देखते एक युवक ने अचानक दौड़कर कांस्टेबल पर चाकू से वार कर दिया. हमले में कांस्टेबल घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.. मुल्जिमानों को मौके से भागकर जाते हुए को पुलिस जाब्ते द्वारा घटना में शरीक चारो मुल्जिमानों 1. भगा पुत्र भूरा जाति ग्रासिया, 2. अना पुत्र भूरा जाति ग्रासिया, 3. गोवा पुत्र सोपा ग्रासिया व 4 सोमा पुत्र डुगरा ग्रासिया को मय धारदार छुरी के दस्तयाब किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की घटना में प्रयुक्त तीन धारदार छुरी भगा, गोवा व सोमा से बरामद की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग