रेवदर पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन
रेवदर पुलिस ने मंदिरो के ताले तोडकर नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन
घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिले जब्त , आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक मंदिरों में चोरी की वारदातें की कबूल।
रेवदर ( सिरोही )। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान द्वारा जिले में चलाये जा रहे संम्पति संम्बधी अपराधो की रोकथाम तथा संम्पति संम्बधी अपराधो में फरार अपराधियो के धरपकड अभियान के तहत किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोजकुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी रेवदर सीताराम निरीक्षक पुलिस मय टीम ने जिले में संम्पति संम्बधी अपराधो में वांछित अज्ञात आरोपीगणो को तकनिकी सहायता व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मंन्दिरो में चोरी करने वाले आले दर्जे के छः नकबजन को गिरफ्तार कर वारदात में शरीक दो नाबालिगों को डिटेन किया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदातो में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिले पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्त मे 1. सुरेशकुमार पुत्र कालाराम जाति गरासिया उम्र 25 साल निवासी बेवताफली क्यारी पुलिस थाना रोहिडा। 2. सायबाराम पुत्र हिन्दुराम जाति गरासिया उम्र 20 साल निवासी सोलंकी फली निचलागढ पुलिस थाना आबूरोड सदर। 3. खुमाराम पुत्र हिन्दुराम जाति गरासिया उम्र 22 साल निवासी सोलंकी फली निचलागढ पुलिस थाना आबूरोड सदर। 4. नानाराम पुत्र केसाराम जाति गरासिया उम्र 22 साल निवासी करजीया पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही। 5. नाणाराम पुत्र देवाराम जाति गरासिया उम्र 20 साल निवासी करजीया पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही। 6. हाना उर्फ धनाराम पुत्र भगाराम उर्फ मगाराम जाति गरासिया उम्र 19 साल निवासी कामरा फली निचलागढ़ पुलिस थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही।
तरीका वारदात :- आरोपीयों द्वारा दिन के समय अलग-अलग स्थानों पर मन्दिरो की रैकी की जाती थी, तत्पश्चात गैंग के सभी सदस्य शाम के समय किसी एक जगह एकत्र होते थे। जिस स्थान पर वारदात को अंजाम देना होता उस स्थान से करीबन आठ दस किलोमीटर दूर गैंग के सभी सदस्य अपने अपने मोबाईल फोन को स्वीच ऑफ फ्लाईट मोड पर कर देते थे। तत्पश्चात वहां से रवाना होकर आधी रात के पश्चात् वारदात स्थल पर पहुंचकर वारदात को अंजाम देते थे। कुछ आरोपियों ने रेवदर तहसील क्षेत्र में कृषि कुंए ठेके पर ले रखे हैं, जहां पर वारदात करने के बाद में जाकर छिप जाते थे। आरोपीगणों द्वारा वक्त वारदात अपने हुलिया छुपाने के लिये मुंह पर रूमाल व कपडे बांधकर वारदातों को अंजाम दिया जाता था ताकि पहचान नहीं हो सके।
पुलिस कार्यवाही विवरणः- पुलिस थाना रेवदर व जिले के अन्य थानों से हुई चोरी व नकबजनी की अनट्रेस वारदातों को ट्रेस करने हेतु थानाधिकारी रेवदर श्री सीताराम निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में पुलिस थाना रेवदर से अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा रेवदर, आबुरोड, निचलागढ, उपलागढ, पिण्डवाडा, मोरस, बेकरीया, कोटडा (उदयपुर) राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्गो पर करीबन 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। तकनिकी संसाधनों का उपयोग किया गया। कुछ मन्दिरों में लगे कैमरो में आरोपियों के फोटो व विडियो मिले जिन्हे तकनिकी तरीके से डेवलप किया गया तथा परम्परागत खुफिया तरीकों से पहचान के प्रयास किये जाकर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। तत्पश्चात अलग-अलग टीमों द्वारा आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया गया। आरोपीगण आले दर्जे के नकबजन व चोर हैं, जिनसे जिले में अन्य जगहो पर हुई चोरियों के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही हैं। आरोपियों से कई अहम वारदातो के खुलासा होने की पूर्ण संम्भावना हैं। आरोपियो से चोरी किये गये माल की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। गैग के अन्य सदस्यों को भी नामजद किया गया हैं, जिन्हे शीघ्र दस्तयाब किया जायेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |