पीसीसी चीफ सचिन पायलट सिरोही पहुचे ,जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ,कालंद्री ब्रह्मधाम मंदिर के दर्शन किये
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 3 मई | @ Repo - LIYAKAT ALI राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज एक दिवसीय दौरे पर सिरोही जिले में पहुँचे। सिरोही जिले की सीमा पर पूर्व विधायक संयम लोढा, जिला अध्यक्ष गंगा बेन गरासिया के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही पायलट का काफिला आगे बढ़ता रहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पायलोट का भव्य स्वागत किया , सिरोही जिला मुख्यालय पर पहुचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पायलट का भव्य स्वागत किया। यहाँ से रवाना होकर पायलट का काफिला कालन्द्री की तरफ रवाना हुआ जहा जावाल में व बरलूट में सभी समाज के लोगो ने स्वागत किया वही खास तौर से देवासी समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। सचिन पायलट ब्रह्मधाम मंदिर पंहुचे, जहां पर दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होने कालन्द्री में आयोजित प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह में शिरकत की तथा प्रतिभावान छात्र छात्रों को सम्मानित किया। उन्होने अपने उदबोधन में कहां कि बच्चे व युवा हीं देश का भविष्य...