महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद

रिपोर्ट: लियाकत अली

सिरोही जिले के रेवदर पुलिस थाने का बुधवार को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस (आईजी)  सत्येन्द्र सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन किया तथा आत्मीय संवाद स्थापित किया।जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दिनांक 17 जून 2026 को महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज द्वारा पुलिस थाना रेवदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस जवानों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी कार्यप्रणाली, ड्यूटी से जुड़े विभिन्न विषयों तथा दैनिक चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।


महानिरीक्षक पुलिस ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए जवानों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना और आवश्यक सुझाव दिए।इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान, वृताधिकारी रेवदर मुकेश कुमार, रेवदर थानाधिकारी सीताराम पंवार, मण्डार थानाधिकारी प्रवीण कुमार, अनादरा थानाधिकारी कमलेश गहलोत सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज को पुलिस गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग