सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

सिरोही: कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

रिपोर्टर: लियाकत अली

सिरोही पुलिस ने संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी के मामले में लंबे समय


से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले करीब छह माह से फरार था और गुजरात में भंगार की दुकान पर काम कर रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान, वृताधिकारी सिरोही मुकेश चौधरी एवं कोतवाली थाना प्रभारी कैलाशदान के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।


क्या था मामला?

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय, जिला परिषद सिरोही में कार्यरत शंकरलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 31 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने प्रयोगशाला के पीछे वाले गेट का ताला तोड़कर वहां रखे 6 यूपीएस बैटरियां और एक एग्जॉस्ट फैन चोरी कर लिया था।

इस संबंध में 1 जनवरी 2026 को कोतवाली थाने में बीएनएस की धाराओं 305ए और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

मुकेश कुमार पुत्र देवाराम, निवासी सार्दुलपुरा कच्ची बस्ती, सिरोही

सुरेश पुत्र चन्दु, निवासी वीरवाड़ा, थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही

छह माह से फरार था तीसरा आरोपी

घटना में शामिल तीसरा आरोपी राजू उर्फ वन्ना घटना के बाद से ही फरार हो गया था और सिरोही नहीं आया। पुलिस ने उसे टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर उसकी तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने तकनीकी सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी राजू उर्फ वन्ना पुत्र चन्दु (28 वर्ष), निवासी वीरवाड़ा, थाना पिंडवाड़ा, हाल एलआईसी कार्यालय के सामने, सिरोही को गुजरात के ईडर क्षेत्र में एक भंगार की दुकान पर काम करते हुए 16 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग