राजस्थान मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में विधायक लोढ़ा ने लिया भाग, दिए आवश्यक निर्देश
बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए मापदंड तय करें, अव्यवस्थाओं को सुधारे : लोढ़ा राजस्थान मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में विधायक लोढ़ा ने लिया भाग, दिए आवश्यक निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात कर नवसृजित चिकित्सकों के पदों सहित रिक्त पदों पर नियुक्ति करवाने का किया आग्रह शिवगंज 3 जनवरी 22 । मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि शिवगंज अस्तपाल के जिला अस्पताल में क्रमोन्नत होने के बाद अब हमें बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए मापदंड तय करने होंगे ताकि आम जन को जो सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए उसका लाभ उन्हें मिल सके। विधायक लोढा सोमवार को राजकीय जिला अस्पताल में आयोजित मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल ओहरी, अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ गोपालसिंह, डॉ माणक चंद जैन, रिलीफ सोसायटी के सदस्य जनक बाडमेरा, हितेश टांक सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। बैठक में मेडीकल रिली...