बेटियां बचाने के लिए मुखबिर योजना के तहत प्रोत्साहन राशि ढाई लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख की
सिरोही 8 जुलाई 21 । बेटियां बचाने के लिए मुखबिर योजना के तहत प्रोत्साहन राशि ढाई लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख की आमजन भ्रूण लिंग जांच की सूचना विभाग को वाट्सएप कर देवे- सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार सिरोही- कोख में पल रही बेटियों को बचाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत मुखबिर योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि को ढाई लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपए कर दी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने योजना के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य समुचित प्राधिकारी एवं एनएचएम एमडी सुधीर शर्मा ने बताया कि पूर्व में मुखबिर योजना के तहत भू्रण लिंग परीक्षण संबंधी प्राप्त सूचना पर तीन किश्तों में ढाई लाख रुपए तक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती थी। लेकिन अब इसे और व्यावहारिक बनाते हुए सफल डिकॉय ऑपरेशन पर मुखबिर, डिकॉय गर्भवती महिला एवं सहयोगी को दो किस्तों में कुल ...