संदेश

jawal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जोधपुर हाईकोर्ट ने कृष्णावती नदी के खनन को लेकर दिया स्टे, लोगो मे ख़ुशी का माहौल

चित्र
जोधपुर हाईकोर्ट ने 22 गांवो के जनता कि सुनी पुकार, कृष्णावती नदी के खनन को लेकर हाइकोर्ट ने दिया स्टे, जावाल, बरलूट सहित आसपास के गांवो कि जनता मे ख़ुशी का माहौल सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 13 अगस्त । जावाल बरलूट गाँव के बीच स्तिथ कृष्णावती नदी मे बजरी रॉयल्टी वालो के द्वारा नियमो को ताक मे रखकर नदी से किए जा रहे बजरी खनन के विरोध मे 22 गांवो कि जनता ने पूर्व मे धरना प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही कृष्णावती संघर्ष समिति के सदस्यों ने जोधपुर हाईकोर्ट मे याचिका लगाई थी जिस पर अब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कुलदीप माथुर ने कृष्णावती नदी के खनन पर स्टे लगा दिया है। जिससे जावाल सहित आसपास के 22 गांवो कि जनता मे ख़ुशी कि लहर देखी जा रही है। कृष्णावती नदी संघर्ष समिति के बैनर तले जावाल सहित आस-पास के 22 गांवो कि जनता ने मिलकर लगभग 11 महीने पूर्व कृष्णावती नदी में नियमो को ताक मे रखकर बजरी खनन हो रहा था उसको रोकने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। दो दिन पूरा बाज़ार बंद रहा था। फिर उसके बाद में प्रशासन का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन वापस पुनः नदी मे बजरी खनन चालू होने पर लगभग 4 ...

जावाल नगरपालिका की बैठक विधायक लोढा व पालिकाध्यक्ष कनाराम की मौजूदगी में हुई आयोजित , विकास के कई प्रस्तावों पर चर्चा

चित्र
जावाल मे नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक का हुआ आयोजन  बैठक में विधायक संयम लोढा , पालिकाध्यक्ष कनाराम भील , तहसीलदार नीरजा कुमारी सहित पार्षद रहे मौजूद   पालिका क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा , बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित विधायक लोढा ने जावाल में नवीन उद्यान बनाने के लिए अलग अलग जगह का किया निरीक्षण  जावाल. नगरपालिका जावाल में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य अतिथि एंव पालिका अध्यक्ष कनाराम भील की अध्यक्षता में नगर पालिका की बैठक आयोजित की गई । जिसमें पार्षदों ने  नगर से जुड़ी कई समस्या व कई मुद्दे उठाये साथ ही कई प्रस्ताव भी लिए गए । बैठक में विभिन्न वार्डो मे आश्यकता अनुसार सड़क-नाली निर्माण कार्य, नए बिजली पोल लगाने, गली-मोहल्ले के नामकरण एंव पार्षद बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सफाई ठेकेदारी अवधि बढ़ाने, दुकानों पर किराया तय करने, पुरानी पंचायत गिराकर नए रेन बचेरे का निर्माण कार्य करने, पालिका में फायर ब्रिगेङ वाहन-एम्बुलेंस सेवा शुरू करने, नए पालिका कार्यालय एंव पुलिस थाना भूमि आंवटन करने, नगर पालिका का मास्टर प्लान तैयार करने, नए संविद...

कोरोना के कारण कमाने वाले मुखिया को खोने वाले बच्चों को वरुण एकेडमी स्कूल, जावाल देगा निशुल्क शिक्षा

चित्र
कोरोना के कारण कमाने वाले मुखिया को खोने वाले बच्चों को वरुण एकेडमी स्कूल, जावाल देगा निशुल्क शिक्षा   सिरोही के जावाल क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम गैर-सरकारी विद्यालय वरुण एकेडमी स्कूल द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे परिवारों के बच्चे जिनके घर में  कोरोना काल में कमाने वाले मुख्य सदस्य की मृत्यु हो गई है, उन बच्चों को अपने विद्यालय में लगातार दो वर्षो तक निशुल्क शिक्षण दिया जाएगा एवं उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।            विद्यालय के संचालक मुकेश सुथार ने बताया कि विद्यालय की संस्था मां शारदे शिक्षण समिति की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए अपनी सहमति देकर निर्णय लिया।               लाभान्वित होने वाले विद्यार्थी यदि इसी विद्यालय में अध्ययनरत हैं तो उन्हें अपने परिवार के कमाऊ सदस्य यानि माता या पिता जिनकी मृत्यु हुई है उनका मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी के माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, टी.सी., आधार का...

एनएसयूआई ने बढ़ती महंगाई को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान , केंद्र सरकार तक पहुचायेंगे जनता की आवाज

चित्र
जावाल , सिरोही 8 जुलाई 21   एनएसयूआई ने बढ़ती महंगाई को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान , केंद्र सरकार तक पहुचायेंगे जनता की आवाज  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सिरोही ब्लॉक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी व प्रदेश प्रभारी गुरजोत संधू एवं राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरुका और जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह राव के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष रितिक मेघवाल के नेतृत्व में देश में बढ़ती महंगाई की मार को लेकर और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मेघवाल ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम आम आदमी की आवाज को सत्ता में बैठे अंधी केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया समन्वयक दशरथ विश्वकर्मा, राजेश हीरागर,योगेश परमार,प्रवीण कुमार,हरीश कुमार,सुरेश मेघवाल, राकेश राठौड़,हिम्मत राजे,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।