संदेश

RAJASTHAN लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही पुलिस का बड़ा खुलासा - प्रतिदिन लाखो का पेट्रोल डीजल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश |

चित्र
sirohinews24ब्यूरो लियाकत अली सिरोही   आबूरोड रेलवे डीजल शेड में सप्लाई होने वाले डीजल को अनाधिकृत रूप से बेचते थे , पेट्रोल पंप संचालक समेत चार को किया गिरफ्तार  आबूरोड सदर थाने के तलहटी स्थित ऐसार पेट्रोल पंप पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टैंकर व पेट्रोल पंप संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि टैंकर रेलवे के लिए पेट्रोल लेकर जामनगर से पालडी एम तक पेट्रोल  डीजल  लेकर जाता है जहां से उसे रेलवे में जाने वाले टैंकर की जानकारी मिलती है संबंधित टैंकर आबूरोड के ऐसार बाबा रामदेव पेट्रोल पंप पर पहुंचता था जहां पर प्रतिदिन 4 से 5 हजार लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया जाता था  इसके बाद टैंकर को रेलवे के फ्यूल डिपो भेज दिया जाता था पुलिस को गत 3 माह से इसकी पूर्व सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने तहकीकात करते हुए तकनीकी सूत्रों के आधार पर पॉइंट टू पॉइंट मिलान करते हुए मामले में संगठित गिरोह होने की जानकारी मिली थी। जिस पर आज टेंकर को अन्य आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।   पेट्रोल पंप संचालक हार्दिक बंजारा आबूरोड ,पोकरराम गोदारा विश्नो...

सिरोही के लिए गौरव का पल महाराव रघुवीरसिंह को "पद्म श्री" पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया |

चित्र
SIROHINEWS24  ब्यूरो लियाकत अली सिरोही के पूर्व नरेश  महाराव  रघुवीरसिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उन्हें यह पुरस्कार साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया । सिरोही जिले में संभवत यह पहला अवसर है जब जिले के किसी व्यक्ति को देश का यह चौथा सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया  25 जनवरी की शाम को इन पुरस्कारों की घोषणा की गई थी । जब इसकी घोषणा हुयी थी उसके बाद से  देश और प्रदेश के अनेक व्यक्तियों और विभिन्न राजघरानों के सदस्यों ने पूर्व नरेश को बधाई दी ।   राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सिरोही के पूर्व नरेश को पद्मश्री से नवाजा गया  पूर्व नरेश रघुवीरसिंह इतिहास के अच्छे जानकार हैं। संस्कृत भाषा के जानकार पूर्व नरेश अक्सर देश विदेश में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। वैदिककाल से लेकर आधुनिक भारत तक का इतिहास उन्हें विभिन्न घटनाओं की तारीख व संबंधित व्यक्तियों के नाम समेत याद है। पूर्व नरेश देवस्थान बोर्ड सिरोही के आजीवन सदस्य भी हैं।

भाजपा सत्ता के अहंकार में लगातार देश की सर्वाेच्च संस्था की गरिमा को ठेस पहुँचा रही है। - लोढ़ा

चित्र
sirohinews24 Bureau Liyakat Ali  सिरोही 20 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग के लिए बोझ बन चुकी है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि सर्वोच्च न्यायालय के एक मुुख्य न्यायाधीश को सार्वजनिक समारोह में सम्बोधन देते हुए रोना पड़ा। इतना ही नहीं सर्वाेच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों को गम्भीर हालातों से अवगत कराने के लिए मीड़िया का सहारा लेना पड़ा और वे यह संदेश देने के लिए बाध्य हुए की देश का लोकतन्त्र खतरे में है। इतना ही नहीं मौजूदा परिस्थितियों पर खुलकर लिखने वाले लेखकों और पत्रकारों को जान से हाथ धोना पड़ा। हम सब कानून के विद्यार्थी है। इस नाते इन परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह सक्रिय होने के लिए हमारी महत्ती जिम्मेदारी बनती है। लोढ़ा यहाँ बाबा रामदेव होटल के सभागार में सिरोही जिला कांग्रेस के विधि विभाग की बैठक में उपस्थित वकीलों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समय सिर्फ चुनाव जीतने और हारने के लिए काम करने का नहीं हैं। देश को बचाने का है। लोगों की आजादी बनाये रखने का...

फ्लोराईड मुक्त शुद्घ पेयजल की मांग को लेकर राज्यमंत्री व जिला प्रमुख को सौपा ज्ञापन

चित्र
सिरोही  ( sirohinews24 ब्यूरो liyakat ali ) वलदरा गांव मे फ्लोराईट की मात्रा ज्यादा होने से लोग परेशान कमर और घुटनो के ददॅ से परेशान ग्रामीण कालन्द्री-निकट के वलदरा मे पेयजल किल्लत के साथ पेयजल मे फ्लोराईट की मात्रा ज्यादा होने से लोगो को भारी मुसीबते झेलनी पड रही है। शनिवार को फ्लोराईट मुक्त शुद्घ पेयजल की मांग को लेकर वलदरा के युवा समाजसेवी सुरेश जुगनू वलदरा,सरपंच भैराराम राणा,समाजसेवी माधोसिह देवडा ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी तथा जिला प्रमुख पायल परसरामपुरीया को ज्ञापन देकर जल्द शुद्घ और फ्लोराईट मुक्त पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे बताया की गांव मे पेयजल दूषित होने से ग्रामीणो के कमर और घुटनो के ददॅ दिनोदिन बडते जा रहे है।तथा फ्लोराईट की समस्या से ग्रामीण बहुत भी परेशान है साथ ही हनुमानजी मंदिर,प्रजापत वास,घाॅची वास,माली वास ,हिरागर वास,पुरोहित वास व पुरानी स्कुल भवन के आसपास निवास करने वाले लोगो को पेयजल किल्लत का सामना करना पड रहा है पुराना स्कुल भवन के पास नया हैण्डपम्प खुदवाने के साथ साथ फ्लोराईट मुक्त शुद्घ पेयजल आपूतिॅ करवा...

बरलूट पुलिस थाने में जवानों ने जमकर मनाई होली , ग्रामीण भी डीजे की धुनों पर पुलिस जवानों के साथ झूमे ।

चित्र
 Sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली बरलूट ,  सिरोही  सिरोही जिले में होली की धूम लेकर बरलूट पुलिस थाने में अलग ही अंदाज दिखाई दिया ,पुलिस जवानो को आज तक सुरक्षा  में तैनात रहते ही देखा होगा लेकिन आज बरलूट पुलिस ठाणे के जवान डीजे , ढोल ,चंग की  धुनों पर जमकर थिरकते हुए रंगो से होली खेलते हुए नजर आये |  रंगों के त्योहार पर पुलिस के जवान होली के दिन सुरक्षा में तैनात रहते है , ऐसे में पुलिस के जवानों ने आज मस्ती में जमकर रंगों के त्योहार का भरपूर लुत्फ उठाया । होली के मौके पर बरलूट पुलिस थाने व कालन्द्री पुलिस थाने में तैनात अधिकारियों , जवानों , ने मस्ती से आम जनता के साथ जमकर रंगों का लुत्फ उठाते नजर आए , वही इस अनोखी होली को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा , वही कई ग्रामीणों ने डी जे की धुनों पर थिरकते हुए पुलिस स्टाफ के साथ होली के त्योहार को मनाया

विज्ञान मेले का आयोजन सराहनीय कार्यः - जिला कलक्टर नायक

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही, 28 फरवरी। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार की महत्ती योजना ‘‘ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’’ अन्तर्गत जिले के चयनित विद्यालयों ( उच्च प्राथमिक ) की उभरती वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के निमित्त ’’ विज्ञान मेला ’’ का आयोजन प्रातः आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक पैवेलियन के पास सिरोही में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर संदेश नायक  द्धारा शुभांरभ किया गया।         जिला कलक्टर ने कहा कि नन्ही बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से  विज्ञान मेले की शुरूआत एक अच्छा प्रयाय हैं। उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बाल वैज्ञानिको को भारत की आशाओं एवं सपनो को साकार करने की पुरी आवश्यक्ता हैं। उन्होंने कहा कि सी.वी. रमन की जंयन्ति पर पूरे राजस्थान में विज्ञान मेले का आयोजन सराहनीय कार्य हैं।           अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशाराम डूडी ने कहा कि बालको का प्रयास एवं शिक्षकों की मेहनत प्रशंसनीय हैं। मेैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूॅ । इसी क्रम मंें उपखण्ड अधिकारी नाथूसिंह न...

कुमा गांव के राजकीय प्राथमिक विधालय मे शिक्षण सामग्री वितरण समारोह आयोजित

चित्र
वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से शिक्षा प्रचार व विकास मंच तथा माॅ सेवा ट्रस्ट द्घारा आयोजित कालन्द्री- निकट के कुमा गांव मे 27 फरवरी मंगलवार को वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से प्रवीणभाई जैन अध्यक्ष  माॅ सेवा ट्रस्ट जैतावाडा/अहमदाबाद व शिक्षा प्रचार व विकास मंच सिरोही की और से कुमा राजकीय प्राथमिक विधालय मे अध्ययनरत बच्चो को शिक्षण सामग्री वितरण की गई। समाजसेवी भोनाराम देवासी फलवदी व सरतरा सरपंच भैराराम राणा की मौजूदगी मे बच्चो को शिक्षण सामग्री पेन,पेन्शिल,रबड,स्लेट,बुक आदी वितरण की। गौरतलब है की पिछले दो वषॅ से वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से दजॅनो विधालयो मे शिक्षण सामग्री वितरण की गई है।संस्था प्रधान दलपतसिह देवडा ने नेक कायॅ के लिए वाॅईस ऑफ सिरोही के प्रमुख व शिक्षा प्रचार व विकास मंच सयोजक  युवासमाजसेवी सुरेश पुरोहित का आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर सहायक सचिव बाबुलाल काबावत समेत ग्रामीण मौजूद थे।

जैविक कृषिॅ आज की अहम आवश्यकता - जिला कलेक्टर नायक

चित्र
ब्रह्मधाम कालन्द्री मे ब्लाॅक स्तरिय जैविक कृषिॅ मेले का हुआ आयोजन sirohinews24  ब्यूरो लियाकत अली @ सुरेश जुगनू  कालन्द्री-कस्बे के ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर के सभा भवन मे कृषिॅ विभाग द्घारा परम्परागत कृषिॅ विकास योजना के अन्तगॅत ब्लाॅक स्तरिय जैविक कृषिॅ मेले का आयोजन गुरूवार को सिरोही जिला कलेक्टर संदेश नायक के मुख्य अतिथ्य मे तथा सिरोही प्रधान प्रज्ञा कंवर देवडा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर नायक ने जैविक कृषिॅ को आज की अहम आवश्यकता बताते हुये पयाॅवरण संतुलन के जरूरी बताया साथ ही कृषको को ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती के तरीके को अपनाने की अपील की।प्रधान देवडा ने भूमि की उत्पादकता बनाये रखने हेतु जैविक खेती करने की सलाह दी।उपनिदेशक कृषिॅ जगदीशचन्द्र ने बढते हुये रसायनो के लगातार प्रयोग से पयाॅवरण को नुकसान होना बताया।उपनिदेशक आत्मा डाॅ,प्रकाश कुमार ने भूमि मे पोषक तत्वो की कमी एवं उनके लक्षण व निराकरण के जैविक उपाय बताये। सहायक निदेशक राठौड ने विभागीय योजनाओ की जानकारी दी।इस दौरान अतिथ्यो का माला,साफा व शाॅल द्घारा सम्मान किया गया।समारोह मे नायब त...

पेयजल की समस्या से वलदरा के ग्रामीण परेशान,गांव का मुख्य हैण्डपम्प जजॅर, कैसे निकाले जल

चित्र
sirohinews24  ब्यूरो लियाकत अली  कालन्द्री ,  सिरोही  ( सुरेश जुगनू  ) कालन्द्री के  नीकट  वलदरा गांव मे इन दिनो गांव का मुख्य पेयजल फलवदी रोड स्थित हैण्डपम्प के चारो और से जजॅर होने से ग्रामीणो को भारी मुसीबते झेलनी पड रही। उक्त हैण्डपम्प से आधे ज्यादा गांव मे पेयजल की पुतिॅ होती है लेकिन हैण्डपम्प के चारो और सुरक्षा दिवार जजॅर होने से पानी निकालने और मटखा रखने तक की जगह नही होने से लोगो को भारी मुसीबते झेलनी पडती है। उक्त हैण्डपम्प गांव की मुख्य लाईफ लाईन है। गांव के समीप तथा फलवदी रोड पर स्थित उक्त हैण्डपम्प जंगल श्रेत्र मे होने से पशु और पक्षियो की भी प्यास बुझाता है लेकिन सुरक्षा दिवार चारो और से टुट जाने से पानी अंदर ही तह तक चला जाता है जिससे पशु और पक्षी भी पेयजल के लिए तरस रहे है।साथ ही नजदिक ही फलवदी ग्रेवल रोड और मुक्तिधाम तथा पशुओ के चरागाह व आखरी होने से  राहगीरो के साथ पशु चराने वाले लोगो को भी भारी मुसीबते झेलनी पड रही है। -इनका कहना- वलदरा फलवदी रोड पशुओ की आखरी के पास स्थित हैण्डपम्प की सुरक्षा दिवार चारो और से जज...

तालाब से अतिक्रमण हटवाकर सौन्दर्यकरण करने के लिए सौपा ज्ञापन

चित्र
निम्बला तालाब व काराऊ तालाब का सौन्दर्यकरण करने की जरूरत सिरोही । निकटवर्ती पाड़ीव पंचायत स्थित गोलिया क्षेत्र के काराऊ तालाब व निम्बला तालाब का समय पर रखरखाव नही होने के कारण लोगो ने तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर प्राकृतिक पानी के रास्तो को अवरुद्ध कर लिया है।जिसके कारण तालाब में पानी की आवक कम हो रही हैं।ऐसे में सरपंच व वार्ड पंच को बैठक लेकर तालाब से अतिक्रमण हटाने व तालाब के सौन्दर्यकरण को लेकर संकल्प लेना चाहिए।ग्रामीणों के सहयोग से साथ मिलकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उसके बाद पंचायत द्वारा इसका खुदाई कार्य शुरु किया जाए,उलेखनीय हैं कि पाड़ीव पंचायत मुख्यालय पर वर्षों पुराना निम्बला तालाब हैं।किसी समय तालाब में हर वर्ष पानी की आवक अच्ची होती हैं,जिससे आसपास के कुए रिचार्ज होते थे।समय के साथ इस तालाब को भी किसी का ग्रहण लग गया और इसका रखरखाव नही होने के कारण जगह जगह गंदगी के ढेर लग गये ऒर ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया।कई लोगों ने तालाब के किनारों पर पक्के मकान बना दिये और किसी ने निम्बला तालाब की भूमि पर कब्जा करने के बाद पंचायत की भूमि को बेचा गया ...

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में खेतेश्वर सोसाइटी के संचालक को किया गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चित्र
सिरोही खेतेश्वर अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया।   सिरोही पुलिस ने 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर भवानी सिंह डीवाईएसपी के नेतृत्व में थाना अधिकारी आनंद कुमार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ के अन्तर्राज्यी इनामी धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खेतेश्वर सोसायटी के संचालक द्वारा आम लोगों को प्रलोभन देकर उनकी सोसायटी में धन निवेश करने हेतु प्रेरित किया और आम लोगों द्वारा सोसाइटी में करोड़ों रुपए निवेश किए गए, करोड़ों रुपए की सोसाइटी के संचालक राजवीर सिंह ने धोखाधड़ी कर रुपए हड़प कर करीब डेढ वर्ष से फरार चल रहा था। जिस पर खेतेश्वर अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया। बता दें कि राजवीर सिंह पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर, नगर हवेली तथा दमन व दीव में कुल 45 शाखाएं खोल कर उसमें आम लोगों द्वारा निवेश किए गए क...

दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव धुमधाम से सम्पन्न, विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन |

चित्र
रेवदर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शनिवार रात्री आयोजित भव्य भक्ति संध्या कालन्द्री माॅ सेवा ट्रस्ट जैतावाडा/अहमदाबाद के संस्थापक प्रवीणभाई जैन व उनके पुत्र राजेश,निलपेश और पिंगल एव उनके परिवार द्घारा आयोजित रेवदर पुलिस थाना के पास बाणमाता,महाकाली माता तथा कालभैरव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे शनिवार रात्री को श्याम पालीवाल एण्ड पाटीॅ द्घारा देर रात तक आकषॅक भजनो की प्रस्तुति दी गई साथ ही भक्ति संध्या का शानदार,यादगार व लाजवाब तथा आकषॅक मंचसंचालन युवा साहित्यकार सुरेश जुगनू वलदरा ने किया साथ समारोह मे रेवदर विधायक जगसीराम कोली,न्यायिक मजिस्ट्रेड डाॅ,रामचन्द्र चौहान,प्रदेश कांग्रेश महासचिव नीरज डांगी,रेवदर डीएसपी देवाराम चौधरी,थानाधिकारी दिलीप खदाव,वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणभाई दवे,पृवॅ सरपंच मानाराम पुरोहित,बार एशोशिएशन के पृवॅ अध्यक्ष हरीसिह राव,समाजसेवी व भाजपा नेता छगनलाल पुरोहित फाचरिया,भारताराम देवासी जालोर,हिमपालसिह देवल, समेत कई गणमान्य लोग भक्ति संध्या मौजूद रहे। वाॅईस ऑफ सिरोही ग्रुप की और से समाजसेवी व दानदाता प्रवीणभाई जैन का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया ग...

रिक्त पदों पर पंचायत उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

सिरोही, 17 फरवरी।   जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश जारी कर बताया कि माह मार्च, 2018 में पंचायत उप चुनाव के अन्तर्गत जिले में पंचायत समिति शिवगंज के ग्राम पंचायत ध्रुबाणा के वार्ड सं. 01, ग्राम पंचायत ओडा के वार्ड सं. 11, ग्राम पंचायत झाडौली वीर के वार्ड सं. 06 एवं पंचायत समिति आबूरोड के ग्राम पंचायत उमराणी के वार्ड सं. 4, ग्राम पंचायत निचलागढ के वार्ड सं. 05 एवं पंचायत समिति रेवदर के ग्राम पंचायत सोनेला, के वार्ड सं. 5 के वार्ड पंचों व पंचायत समिति रेवदर के ग्राम पंचायत लूणोल के सरपंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक व विधिक सहायता प्रयोजनार्थ तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªेट आबूरोड को पंचायत समिति आबूरोड के क्षेत्र उमरानी व निचलागढ, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªेट रेवदर को पंचायत समिति रेवदर ़क्षेत्र सोनेला व लूणोल व तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªेट शिवगंज को पंचायत समिति शिवगंज के क्षेत्र ध्रुबाणा, ओडा व झाडौलीवीर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 

दिल दहलाने वाला हादसा झोपड़े में लगी आग, 3 वर्ष का मासूम बच्चा जिंदा जला |

चित्र
@ गौरव अग्रवाल सरूपगंज समीपवर्ती वाटेरा के चेला की टोकरी फली में अचानक झोपड़े में आग लगने से एक मासूम जिंदा जल गया वही झोपड़े में मौजूद एक और बच्चे को उसके चाचा ने सलामत झोपड़े से बाहर निकाला।सूचना पर रोहिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। रोहिड़ा थाना प्रभारी नरसीराम ने बताया कि चेला की टोकरी निवासी कन्हैयाराम पुत्र मन्नाराम गमेती ने रिपोर्ट देकर बताया कि वो खुद मजदूरी कार्य करने गया था एवं उसकी पत्नी व दो बच्चे घर पर थे इस दौरान मेरी पत्नी पानी भरने घर के पास स्थित हंदपुम्प पर गई तब घर मे चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।आग में उसके पुत्र आकाश(3) की जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे पुत्र विमल को उसके चाचा द्वारा सुरक्षित बचाकर बाहर निकाला।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक थानाराम देवासी,पटवारी संदीपसिंह,सरपंच राजूराम गमेती,एएसआई हरदानाराम,हैडकांस्टेबल छैलसिंह,उपसरपंच चंद्रकांत वैष्णव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चाचा ने जान जोखिम में डाल भतीजे को निकाला बाहर * झोपड़े में आग लगने के बाद झोपड़े में दो बच्चे मौजूद थे।आग लगने की सूचना पर पास में ही खेत पर कार्य कर रहे भैराराम गमेती...

गरीबो के आशियाने पर चला नगर परिषद् का बुल्डोजर ,नगर परिषद् की कार्यवाही पर बोले पूर्व विधायक लोढ़ा

चित्र
सिरोही ब्यूरो लियाकत अली                                                                                                                             सिरोही 15 फरवरी। तीस से चालीस साल की अवधि से डाबा भीलवाडा में रह रहे परिवार बिजली के कनेक्शन, राशन कार्ड, सरकारी पेंशन का लाभ, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय की सुविधा का लाभ इन सबके बावजूद सिरोही नगर परिषद के कारिंदो ने जेसीबी चलाकर इस कदर खदेड दिया कि दस दिन का नवजात शिशु खुले में सडक पर आ गया। इस नवजात के पास उसकी प्रसूता मां के आंचल के अलावा छाया नहीं बची। इसी तरह कई महीनों बिस्तर में पडे गंभीर बीमारी से पीडित 75 वर्षीय सोनाराम भील के सामने खुद की बीमारी, खुद के जीवन के साथ साथ परिवार और टीबी की बीमारी से पीडित पुत्र वीरार...

रेलवे महाप्रबंधक पहुंचे सिरोही , आबूरोड रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण |

चित्र
सिरोही/आबूरोड 10 फरवरी 18 ( LIYAKAT ALI ) सिरोही के आबूरोड रेलवे स्टेशन का आज महाप्रबंधक टीपी सिंह ने औचक निरीक्षण किया साथ ही रेलवे स्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया  आज सुबह रेलवे महाप्रबंधक आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया इसके बाद महाप्रबंधक ने रेलवे की सुविधाओं को लेकर और व्यवस्थाओं को लेकर रेलवे परिसर का जायजा लिया  ये निरक्षण पालनपुर-फालना रेल खंड का वार्षिक निरीक्षण है          वही मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ,उनकी मुख्य मांगो में  ट्रेनों के ठहराव सहित रेलवे स्टेशन पर अन्य सुविधाओं से संबंधित है  महाप्रबंधक ने पूरे रेलवे परिसर में घूमकर परिसर का जायजा लिया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए वही इस मौके पर रेलवे के कई अधिकारियों सहित प्रशासन मौजूद रहा