संदेश

शिलान्यास लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग

चित्र
सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग  जिले के प्रभारी मंत्री सिरोही मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे सिरोही, 29 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को सिरोही आएंगे।        जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को 11 बजे सिरोही में मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् कालेज निर्माण स्थल पर वृक्षारोपण करेंगे। दोपहर 2 बजे सिरोही से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।        सिरोही मेडिकल काॅलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास में जिले के सांसद देवजीएम पटेल, सिरोही-शिवगंज विधायक सयंम लोढा, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिंडवाडा- आबूरोड विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण भाग लेंगे।

राज्य मंत्री के आठवें दिन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम ,बुनियादी समस्याओं का त्वरित समाधान करें:- राज्यमंत्री देवासी

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो  लियाकत  अली  सिरोही, 08 अपे्रल ।   गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के 10 दिवसीय लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम  के आठवें दिन  सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर  सहित  सिरोही के ग्राम मडिया , डूंगरपुरा, हालीवाडा सिरोडकी में सोलर डीएफयू , रोडाखेडा, सिलदर पुनावा , आमलारी ,सनपुर व करजालद में आमजन से मुलाकात करते हुए आ रही बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भ्रमण के दौरान भी बुनियादी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें ताकि छोटी-मोटी समस्याओं के लिए उन्हें मुख्यालय नहीं आना पडे। उन्होंने ग्रामीणों से भी आव्हान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा ग्राम में होने वाली ग्राम सभाओं में जाए और विकास के प्रस्ताव लें। उन्होंने कहा कि ग्रामों के विकास में धन की कोई कमी नहीं है, आपकी मांग अनुसार प्रस्ताव बनाकर भिजवाए ताकि ग्रामों केा विकास हो सके। उन्होने वहां जारी 10 पीपीओ प्रदान किए गए। उन्होंने ग्रामीणों के जन सवांद में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्जवला योजना में पुनः सर्वे किया जा रहा हैं...

गोपालन राज्यमंत्री ने लगभग दर्जन भर गांवो का दौरा कर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया |

चित्र
SIROHINEWS24 Bureau LIYAKAT ALI सिरोही ।  गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही-शिवगंज विधान सभा क्षेत्र के लगभग दर्जनभर ग्रामों का दौरा कर विभिन्न योजना के तहत शिलान्यास एवं लोकर्पण किए।  गांवों के दौरे के दौरान उन गांवों में हुए विकास कार्यो की जानकारी भी दी । उन्होने बताया कि मंडवारिया के लिए रपट स्वीकृत की गई है, जमोतरा में 15 लाख की लागत से पेयजल आपूर्ति हेतु टंकी स्वीकृत की गई थी, जिसका आज शिलान्यास हुआ इसके बन जाने से पेयजल आपूर्ति सुलभ होगी तथा भूतगांव के लिए भी पेयजल टंकी बनाने के लिए तकमीना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन गांवों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हुए गैस कनेक्शनों, प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित आवासों तथा विद्युत आपूर्ति के बारें में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक किलोमीटर सडक भी स्वीकृत हुई जिसका कार्य अतिशीघ्र शुरू होगा। उन्होंने वहां उपस्थित सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे योजनाओं का लाभ लें साथ ही यदि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ उठाने से वंचित है, तो वे अपना नाम योजना में जुडवाएं। उन्होंने पंचायतीराज में मनरेग...