संदेश

पुलिस थाना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पालडी एम पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

चित्र
पालडी एम पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस थाना पालड़ी एम की टीम ने 314 किलो डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले कि बात करें तो 19 अगस्त 2024 को शिवगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को मोड़कर कांबेश्वरजी मंदिर की ओर भगा ले गया। बाद में कार को छोड़कर उसमें सवार दोनों व्यक्ति झाड़ियों में फरार हो गए थे। कार से 314 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान कर मुख्य आरोपी रायचन्दराम पुत्र हुकमाराम जाट, निवासी मौखावा, थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में विशेष भूमिका :  का नि. जितेन्द्र सिंह (नं. 395) टीम में शामिल :  थानाधिकारी फगलूराम उनिपु, हैड कानि. सकाराम, कानि. दौलत सिंह, गणपत, मोहनलाल, नरेन्द्र कुमार आदि।

आबूरोड पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद कर 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार

चित्र
आबूरोड पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद कर 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार आबूरोड ( सिरोही ) 2 सितंबर 2025 । सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभुलाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व गोमाराम चौधरी, वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी, निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 01 मोटरसाईकिले बरामद की। घटना विवरणः- दिनांक 01.09.2025 को प्रार्थी जामथाराम पुत्र प्रमाजी जाति ग्रासिया उम्र 32 साल पैशा मजदुरी निवासी भोमिया फली जायदरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही ने एक लिखित रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की कि मेरी मोटर साईकिल नं. मोटर साईकल HERO DELUXE रजिस्ट्रेशन न. RJ3BSC1815 दिनांक 30.08.2025 को दोपहर 3.30 बजे में मेरी पत्नि के साथ अपनी मोटर साईकल से अपनी पुत्री मनीषा को माउंट रोड दरबार स्कूल के पिछे छात्...

बावली गांव मे बुधवार रात को तीन जगह हुई चोरी की वारदात ।

चित्र
दो दुकान के ताले तोडे व मंदिर का भंडारा तोड नकदी लेकर फरार कालन्द्री - बुधवार रात कालन्द्री पुलिस थाना के अन्तगॅत बावली गांव मे अज्ञात चोरो ने दो दुकान तथा एक मंदिर के ताले तोड कर नकदी लेकर फरार हुये। उचित मुल्य व राशन दुकान संचालक फुलसिह देवडा ने बताया की गुरूवार सुबह ज्यो ही दुकान खोलने गया तो दुकान का ताला टुटा हुआ मिला और अंदर से दुकान मे रखे पाॅच हजार रूपये दो किलो घी तथा कुछ सामान गायब मिला साथ ही गांव के ही सुरेश पुत्र संतोषदास वैष्णव की दुकान से भी नकद 25 हजार रूपये नकद,सीगरेट पैकट व कुछ सामन के साथ दुकान मे रखा एक मोबाईल गायब मिला साथ ही हिरागर समाज की कुलदेवी मंदिर मे रखा भंडारा तोड कर रूपये निकाल लिये और भंडारा अन्यत्र जगह फेख दिआ गया।जिसकी सुचना कालन्द्री पुलिस को दी पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुहावना किया।इस संदभॅ मे फुलसिह व सुरेश वैष्णव ने पुलिस को रिपोट दी।