शहीदों के प्रति भी भाजपा अपनाती है दोगली निति , भाजपा को जनता देगी इसका जवाब - लोढ़ा
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली वराडा , सिरोही 20 May कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन , पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी और राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा , पूर्व विधायक ने देश सेवा में समर्पित होने वाले शहीद सेनिको के साथ दोहरे मापदंड का रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया । वराडा हनुमान जी मंदिर प्रांगण में कांग्रेस की सिरोही ब्लॉक की बैठक का आयोजन हुआ इस बैठक में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा , जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य ,ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया पूर्व विधायक संयम लोढा ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा की भाजपा सरकारों की शहीदों के मामले में भी नीति और नियत साफ नहीं है। भाजपा की मोदी सरकार ने चुनावों में सैना और पाकिस्तान पर खुब बड़ी बड़ी बाते की थी चुनाव के वक्त 56 इंच का सीना रखने वालों ने 1 सिर के बदले 10 सिर लाने का वादा किया था लेकिन आज की परिस्थिति उल्टी नजर आ रही है आज हर रोज सिमा पर सैनिक आतंकवाद के चलते शहीद हो...