राज्यमंत्री व जिला प्रमुख ने मृतक के घर जाकर आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 1 मई । गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने ग्राम सिदरथ निवासी कुयाराम पुत्र चेलाराम मेघवाल, श्रीमती पारू पत्नी गणेशराम हीरागर एवं छगन पुत्र श्री जेसाराम हीरागर की हुई सिदरथ में 26 अपे्रल को तेल के टेंकर पलटने से आकस्मिक मृत्यु होने पर पीडित के घर जाकर आश्रित परिवार को सांत्वना दी एवं राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक परिवार के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता के चैक दिए गए । इस मौके पर तहसीलदार अनूपसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, भाजपायुमो जिलाध्यक्ष हंेमत पुरोहित, उपसरंपच आनंदपालसिंह, उकाराम माली, जितेन्द्र गर्ग, तेजाराम देवासी एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।