जिला परिषद की बैठक आयोजित , जिले की कई समस्याओ व विकास को लेकर क़ई प्रस्तावों पर हुई चर्चा
जिला परिषद की बैठक आयोजित , जिले की कई समस्याओ व विकास को लेकर क़ई प्रस्तावों पर हुई चर्चा @ Liyakat Ali Mansuri सिरोही, 29 सितम्बर। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेकर सकारात्मक सोच को रखते हुए उसका निराकरण करने के लिए सकारात्मक प्रयास करें। वे जिला परिषद की विशेष बैठक में उपस्थित समस्त जनों को सम्बोधित कर रहें थे। जिला प्रमुख ने कहा कि जन प्रतिनिधि अपने- अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है, इस कारण उनके द्वारा उनके क्षेत्रों की उठाई की गई समस्याआंें का समाधान अवश्य ही होना चाहिए ऐसी सुनिश्चितता के प्रयास अमल में लाए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास के कार्यो के प्रस्तावों के अनुमोदन होने से पूर्व उनकी सूचि जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि अनुमोदन के वक्त पारदर्शिता बनी रहें साथ ही उन्होंने कहा कि नवीन सडकों की गुणवत्ता में यदि कहीं पर कमी है, तो उसकी जांच करवाकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने आगामी बैठक में पूर्...