संदेश

बजट 2021 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केंद्रीय बजट 2021-22 को विधायक संयम लोढा ने बताया निराशाजनक व दिशाहीन

चित्र
सिरोही / जयपुर 2 Feb 21 |  सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने केंद्रीय बजट 2021-22 को घोर निराशा जनक और दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहां की बजट में राजकोषीय घाटा 6.8 प्रतिशत लक्षित किया गया है जिससे पूरी दुनिया में गलत संदेश गया है इससे विदेशी निवेश पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ 1.75 लाख करोड़ की राष्ट्रीय परिसंपतियां बेचना तय किया है जो बेहद गलत हैं।  लोढ़ा ने कहां कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लेकर भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए 45 दिन तक संसद ठप्प करके रखी थी, आज उसके सुर बदल गये है। इंश्योरेंस कंपनी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करके वो कौनसे राष्ट्र वाद का एजेंडा मजबूत कर रही है। इस बजट में राजस्थान की घोर उपेक्षा की गयी है। इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है उन्हें लक्ष्य रखकर बजट बनाया गया है। लोढ़ा ने कहां की पेट्रोल, डीजल पर लगे नये सेंस का भार आम जनता पर पड़ेगा। लोढ़ा ने कहाँ की मध्यम वर्ग को उम्मीद थी कि आयकर में राहत मिलेगी लेकिन लोग मायूस हुवे। सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह से इस उम्मीद में थे कि आयकर का स्लैब बढाया जाएगा लेकिन ऐसा नही...