सिरोही सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने आबूरोड सीएचसी का किया औचक निरीक्षण , दिए आवश्यक निर्देश
आबूरोड , सिरोही 12 Aug 21 | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आबूरोड का सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण......... 18 साल से ऊपर की आयु वर्ग के सभी आमजन का कोविड-19 टीका शत प्रतिशत लगावाने के दिये निर्देश...... आमजन कोविड-19 टीके की दोनों डोज समय पर अवश्य लगवाए....... सिरोही- कोरोना महामारी जिले कम हुई है, खत्म नही हुई है, 18 साल से ऊपर की आयु वर्ग के सभी आमजन को कोविड टीकाकरण शत प्रतिशत करवाने के लिए जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जिले के गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार बताया की कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया की जिले सभी स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना के प्रति सजग व सतर्क है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आबूरोड का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया । सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने...