सिन्दरथ में ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिन्दरथ में ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन @ Liyakat Ali Mansuri सिरोही 29 सितंबर/ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सिरोही की ओर से सिरोही ब्लॉक के सिन्दरथ ग्राम के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर दो दिवसीय कार्यक्रम ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर संगोष्ठी प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से उप जिला प्रमुख श्रीमती मनीषा मीणा, सरपंच शिवराज सिंह देवडा, सी.डी.पी.ओं सुबोध जौशी, भारतीय जीवन बीमा के प्रशासनिक अधिकारी बाबुलाल मीणा, डॉ मेहुल मेहता, कनिष्ट अभियन्ता हैमन्त प्रजापत के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वार्ताकार डॉ मेहुल मेहता ने स्वस्थ रहने के लिए अपने प्रतिदिन के भोजन में आवश्यक पोषक तत्व के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती धात्री महिलाओं में एनीमिया से बचने के लिए हरी ताजी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन के लिए विभिन्न प्रकार की दालें एवं कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध, दही इत्यादि का पर्याप्त मात्रा म...