संदेश

भाजयुमो जिलाध्यक्ष लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने घोषित की सिरोही जिला भाजयुमो कार्यकारणी

चित्र
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली   भारतीय जनता पार्टी सिरोही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल माली ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उन्होंने जितेंद्र चौधरी, हरपाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश राजपुरोहित व सनी कुमार जैन को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह गणपत सिंह और अनिल प्रजापत को जिला महामंत्री, यश दवे, प्रवीण माली, हिम्मत सिंह, अर्जुन माली व श्रवण मेघवाल को जिला मंत्री, आनंद माली को जिला कोषाध्यक्ष, अनुज गोयल को जिला सह कोषाध्यक्ष, मंगलसिंह को जिला आईटी संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं खुशबू राजपुरोहित व दिशा सोलंकी जिला कार्यालय मंत्री तथा रवि शर्मा, जतिन पटेल, शैलेश चौधरी, मंगल सिंह जसोल, निलेश मालवीय, धुलाराम गरासिया, प्रवीण जीनगर, छगन कोली, मरुधर सिंह चौहान, माधा राम देवासी, दुर्गेश शर्मा प्रकाश कुमार राणा, मांगीलाल मीणा, चिन्ना चौहान व देवाराम  देवासी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

जावाल भाजपा मंडल क्षेत्र के गांवो का पूर्व मंत्री देवासी ने किया दौरा , कार्यकर्ताओ से हुए रूबरू बताई समस्या

चित्र
सिरोही 8 जुलाई 21   जावाल भाजपा मंडल क्षेत्र के गांवो में पूर्व मंत्री देवासी ने दौरा कर कार्यकर्ताओ से हुए रूबरू गुरुवार को भाजपा मंडल के ग्रामीण क्षेत्र के नवारा, बावरी व गुड़ा गांवो में पूर्व विधायक व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दौरा कर कार्यकर्ताओ से रूबरू हो कर उनकी समस्या सुनी इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने गांव की समस्या बताई।  वही बावली में पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल माली का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों फूल माल व साफा बंधवा कर स्वागत किया।  उस दौरान पूर्व मंत्री व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को सम्बोधित कर केंद्र की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उसका लाभ आप जन तक मिल रहा हैं।  इस दौरान जावाल मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर, मन की बात जिला संयोजक मांगूसिंह बावली, जिला मंत्री छगनलाल घांची, मंडल उपाध्यक्ष हड़मत सिंह, महेंद्र प्रजापत, सिरोही नगरपालिका पार्षद गोविन्द माली समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीण उपस्थित रहें।