जावाल भाजपा मंडल क्षेत्र के गांवो का पूर्व मंत्री देवासी ने किया दौरा , कार्यकर्ताओ से हुए रूबरू बताई समस्या

सिरोही 8 जुलाई 21 

जावाल भाजपा मंडल क्षेत्र के गांवो में पूर्व मंत्री देवासी ने दौरा कर कार्यकर्ताओ से हुए रूबरू


गुरुवार को भाजपा मंडल के ग्रामीण क्षेत्र के नवारा, बावरी व गुड़ा गांवो में पूर्व विधायक व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दौरा कर कार्यकर्ताओ से रूबरू हो कर उनकी समस्या सुनी इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने गांव की समस्या बताई। 

वही बावली में पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल माली का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों फूल माल व साफा बंधवा कर स्वागत किया। 
उस दौरान पूर्व मंत्री व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को सम्बोधित कर केंद्र की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उसका लाभ आप जन तक मिल रहा हैं। 

इस दौरान जावाल मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर, मन की बात जिला संयोजक मांगूसिंह बावली, जिला मंत्री छगनलाल घांची, मंडल उपाध्यक्ष हड़मत सिंह, महेंद्र प्रजापत, सिरोही नगरपालिका पार्षद गोविन्द माली समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीण उपस्थित रहें।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग