एनएसयूआई ने बढ़ती महंगाई को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान , केंद्र सरकार तक पहुचायेंगे जनता की आवाज

जावाल , सिरोही 8 जुलाई 21 

एनएसयूआई ने बढ़ती महंगाई को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान , केंद्र सरकार तक पहुचायेंगे जनता की आवाज 


भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सिरोही ब्लॉक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी व प्रदेश प्रभारी गुरजोत संधू एवं राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरुका और जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह राव के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष रितिक मेघवाल के नेतृत्व में देश में बढ़ती महंगाई की मार को लेकर और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

मेघवाल ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम आम आदमी की आवाज को सत्ता में बैठे अंधी केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया समन्वयक दशरथ विश्वकर्मा, राजेश हीरागर,योगेश परमार,प्रवीण कुमार,हरीश कुमार,सुरेश मेघवाल, राकेश राठौड़,हिम्मत राजे,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग