देश के असंख्य नौजवान व युवा भाजपा की विशिष्ट पहचान से जुड़े हैं - भाजयुमो जिलाध्यक्ष माली

सिरोही 4 July 21 | देश के असंख्य नौजवान व युवा भाजपा की विशिष्ट पहचान से जुड़े हैं - भाजयुमो जिलाध्यक्ष माली 

कालंद्री, मोहब्बत नगर, मणादर, कैलाश नगर व  शिवगंज ग्रामीण मंडलों में भाजयुमो नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए, हुआ स्वागत, तलवार भेंट कर शुभकामनाएं दी


सिरोही भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर कहा कि हमारे पास स्वामी विवेकानंद का वो सच्चा संकल्प है जिससे भाजपा कार्यकर्ता अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उनका मोहब्बत नगर, कालंद्री, मनादर, कैलाश नगर, शिवगंज ग्रामीण क्षेत्र के मंडलों में प्रवास के दौरान स्वागत सत्कार हुआ। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कहा कि छात्र राजनीति से आए युवा अध्यक्ष के अनुभवों का लाभ भाजयुमो को मिलेगा।


राजस्थान प्रदेश भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में सबसे कम उम्र के सिरोही जिलाध्यक्ष गोपाल माली की नियुक्ति होने के बाद जिले भर के नौजवानों व युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मोहब्बत नगर के सारनेश्वर मंदिर प्रांगण में सरपंच की उपस्थिति मे प्रवास के दौरान मंडल अध्यक्ष हिदाराम माली के नेतृत्व में भरत मालवीय,अमरसिंह राव, पूरणमल सोनी, इकाई अध्यक्ष कांतिलाल मालवीय, दिनेश कुमार आदि कई कार्यकर्ताओं ने तलवार भेंट करके साफा, दुपट्टा व माला पहनाकर गोपाल माली का स्वागत सत्कार किया। उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर इस मौके पर कहा कि छात्र नेता होने के दौरान मिलनसार गोपाल माली के कुशल नेतृत्व में एबीवीपी ने जिले में व्यापक पहचान बनाई और लगातार परचम लहराया जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा।


इसी प्रकार कालंद्री में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि देश के असंख्य नौजवान व युवा कार्यकर्ता भाजयुमो से जुड़कर विचारधारा और आदर्शवाद की विशिष्ट पहचान वाली पार्टी भाजपा में काम करके देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लेकर आगे आ रहे हैं। कालंद्री के प्रजापत भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष गंगासिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष हीदाराम, भंवरलाल माली, हितेश राजपुरोहित, महामंत्री जीवनदान चारण, छगनलाल पुरोहित, व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश राजपुरोहित, पूर्व उपप्रधान नरेश प्रजापत, नगर इकाई अध्यक्ष मगनलाल प्रजापत, हसमुख मेघवाल समेत भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गोपाल माली का तिलक करके साफा, माला पहनाकर स्वागत किया। एक अन्य कार्यक्रम में विधि कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष खुशबू राजपुरोहित, प्रवीण कुमार,परमवीरजीत रावल आदि ने भी माली को बधाई देकर पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इसी तरह नाथूसिंह, गोपालसिंह, जयदीप राजपुरोहित आदि ने भी स्वागत करके पार्टी के निर्णय को उत्कृष्ट बताया।


शिवगंज ग्रामीण क्षेत्र के प्रवास के दौरान कैलाश नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनादर के स्थानीय माताजी मंदिर प्रांगण में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का मंडल अध्यक्ष गणेश पुरोहित के नेतृत्व में मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रमेश पुरोहित, उप सरपंच मुकेश राजपुरोहित, भानु प्रतापसिंह, शिवगंज महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम राजपुरोहित आदि की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करके माली को शुभकामनाएं दी।


मोर्चा द्वारा सामाजिक सरोकार के आगामी कार्यक्रम होंगे -


भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने बताया कि मोर्चा की ओर से प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनों में समाज एवं राष्ट्र हित के सामाजिक सरोकारों के साथ काम करते हुए नए आयाम खड़ा करेगा। मोर्चा की ओर से पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान सहित जनहित के मामलों युवाओं को रोजगार के अवसर व योजनाओं के लाभ दिलवाने में जरूरतमंदों को सहयोग के साथ-साथ अन्याय- अत्याचार के खिलाफ मजबूती से कदम उठाएगा।






टिप्पणियाँ