रितिक मेघवाल बने एनएसयूआई के नए जिलाध्यक्ष , स्थानीय कांग्रेस व एनएसयूआई कर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

रितिक मेघवाल बने एन एस यू आई के नए जिलाध्यक्ष , स्थानीय कांग्रेस व एनएसयूआई कर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत 


जावाल | भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई सिरोही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रितिक मेघवाल मूलनिवासी जावाल का पैतृक गांव जावाल के सभी कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी महाराणा प्रताप चौक से प्रारम्भ होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक पर आकर सम्पन्न हुई।
मेघवाल ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को माला पहनाई। उसके उपरांत डॉ भीमराव अंबेडकर को माला पहनाई तथा मेघवाल ने सिरोही विधायक संयम लोढ़ा को आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं सभी वर्गों को साथ लेकर NSUI को मजबूती प्रदान करने के लक्ष्य को लैकर आगे बढूंगा।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, नारायण भाई सुथार, पुनीत भाई अग्रवाल, जसवंत सिंह, सवाराम घांची, राजूभाई रावल, तेजा राम मेघवाल,गोविंद भाटी, पाड़ीव सरपंच देसाराम, प्रतापराम मेघवाल,टेकाराम सुथार, लक्ष्मण परमार, दिनेश पटेल, पृथ्वी सैन, जितेंद्र सिंह पाडीव, दिवाकर खंडेलवाल, लुम्बाराम मेघवाल, हंसाराम मेघवाल, मिठालाल माली, मुकेश राणा,मितेश सिंह, प्रमोद, विक्रम, प्रवीण, हिम्मत, राकेश आदि  मौजूद थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग