केबिनेट मंत्री चतुर्वेदी ने बरलूट में देवासी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में की शिरकत ,पटवारी संघ जिला अध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन |
SIROHINEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही सिरोही मे राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी एक दिवसीय दोरे पर सिरोही पहुंचे , सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्व विधायक श्रीमती तारा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, सभापति ताराराम माली, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, मीडिया प्रकोष्ठ पूर्व जिला संयोजक लोकेश खंडेलवाल, एडवोकेट लक्ष्मीनारायण गहलोत,किसान नेता झुजारसिंह परिहार, निंबाराम देवासी सहित के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर चतुर्वेदी ने कई पुराने पार्टी पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात कर पुरानी बातों का स्मरण किया। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश रावल द्वारा पटवारियों की मौजूदगी में ज्ञापन सौप कर मंत्री से निवेदन किया की जल्द से जल्द हमारी माग का निस्तारण निकलवाए , पटवारी को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश को वापिस लेने को लेकर ज्ञापन सौंपा कैबिनेट मंत्री ने समीपवर्ती बरलूट गांव में देवासी समाज के गोंगल परिवार द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग ...