संदेश

सिरोही जिला प्रशासन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू बैठक आयोजित , ऑटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया

चित्र
सिरोही में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू बैठक आयोजित ,  प्रचार प्रसार करने के लिये आॅटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया सिरोही, 28 सितम्बर।   जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में अटल सेवा केन्द्र में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू किया। श्रम अधिकारी ने बताया कि ई -श्रम पोर्टल पर पंजीयन बढाने हेतु प्रचार प्रसार करने के लिये आॅटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो पूरे जिले में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन हेतु लोगों को जागरूक करेगा। ई श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिक यथा निर्माण श्रमिक स्ट्रीट वेण्डर, रिक्शा व आॅटो चालक, घरेलू श्रमिक, कुली, मिड-डे-मील श्रमिक, छोटे किसान, कृषि क्षेत्र में लगे मजदूर, पशुपालक, मोची, ईट भटटों पर काम करने वाले, रेहडी-फडी वाले, न्युज पेपर वेंडर,कारपेन्टर, प्लम्बर, नाई ,चाय विक्रेता, आॅनलाईन काॅरियर सेवा से जुडे श्रमिक व ऐसे श्रमिक जो खुली दिहाडी आदि सामान्य सेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीयन कराकर मुफ्त ई- श्रम कार्ड प्राप्त करें।     ...

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही     जिला प्रशासन द्धारा राजस्थान दिवस पर शुक्रवार को सांय से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सर.के.एम विद्यालय के विकास मंच पर राधेश्याम भाट एंड पार्टी के लोक कलाकारों द्धारा अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर की गई।   पार्टी द्धारा महिमा से ओतप्रोत लोक नृत्य करते हुए कई कलाबाजिया दिखाई गई। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गणपति वन्दना से किया गया बाद निरन्तर गुरू वन्दना, केसरिया बालम, घुमर, चिरमी, मेरिया आछो बोल्यो रे , धरती धोरा री, हर कदम अपना करेगें, जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिया, कुरजा आवोनी रसीला म्हारे देश, बाईसा रा बिरा माने एवं मटकी इत्यादी मनमोहक नृत्य एवं प्रस्तृतियां दी गई। इस मौके पर गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला कलक्टर संदेश नायक, अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्नालाल मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसरलाल मीणा, अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र गरवा, उपखंड अधिकारी नाथूसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, सभापति ताराराम माली, तहसीलदार अनूपसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्...