SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

सिरोही में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू बैठक आयोजित , ऑटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया

सिरोही में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू बैठक आयोजित , प्रचार प्रसार करने के लिये आॅटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया


सिरोही, 28 सितम्बर।  
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में अटल सेवा केन्द्र में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन का रिव्यू किया।
श्रम अधिकारी ने बताया कि ई -श्रम पोर्टल पर पंजीयन बढाने हेतु प्रचार प्रसार करने के लिये आॅटो रिक्शा मय रेडियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो पूरे जिले में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन हेतु लोगों को जागरूक करेगा। ई श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिक यथा निर्माण श्रमिक स्ट्रीट वेण्डर, रिक्शा व आॅटो चालक, घरेलू श्रमिक, कुली, मिड-डे-मील श्रमिक, छोटे किसान, कृषि क्षेत्र में लगे मजदूर, पशुपालक, मोची, ईट भटटों पर काम करने वाले, रेहडी-फडी वाले, न्युज पेपर वेंडर,कारपेन्टर, प्लम्बर, नाई ,चाय विक्रेता, आॅनलाईन काॅरियर सेवा से जुडे श्रमिक व ऐसे श्रमिक जो खुली दिहाडी आदि सामान्य सेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीयन कराकर मुफ्त ई- श्रम कार्ड प्राप्त करें।    
 
ई -श्रम कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक को आधार कार्ड, बैक पास बुक तथा मोबाईल नं. साथ लेकर  सामान्य सेवा केन्द्र (ब्ैब्) पर जाकर आॅनलाईन पंजीयन कराना हैं। पंजीयन पश्चात् श्रमिकों को एक ई श्रम-कार्ड जारी किया जावेगा। जिसमें उन्हंे 12 अंक का विशेष कोड दिया जावेगा जिससे श्रमिक की पहचान होंगी तथा इसी कोड से श्रमिक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जावेगा। राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर 2021 तक जिले कि लिए 3.62 लाख अंसठित श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। पंजीयन होने पर श्रमिकों का   2 लाख रूपये का बीमा होगा। उक्त पोर्टल पर पंजीयन के संबंध में राष्ट्रीय टोल फ्री नम्बर 14344 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ