सिरोही के समाजसेवी विक्रम सिंह इन्दा बने मसीहा, खुद रक्तदान कर अन्य को प्रेरित कर करवाते हैं रक्तदान
सिरोही के समाजसेवी विक्रम सिंह इन्दा बने मसीहा, खुद रक्तदान कर अन्य को प्रेरित कर करवाते हैं रक्तदान
आज तक कई लोगो की रक्तदान कर बचाई जान, सूचना मिलते ही पहुंच जाते हैं सिरोही ब्लड बैंक
पिछले दो दिन में करीबन 10 यूनिट युवाओं को प्रेरित कर जरूतमंदों को उपलब्ध करवाया रक्त
सिरोही 28 सितंबर | रक्तदान करके किसी का जीवन तो बचाया ही जाता है साथ ही खुद की सेहत को भी बेहतर बनाया जाता है। कुछ ऐसा ही कर रहे हैं सिरोही के समाजसेवी विक्रम सिंह इन्दा। उन्होंने आज तक खुद ने रक्तदान कर कई जनों को रक्त उपलब्ध करवाया है। इतना ही नहीं बल्कि इन्द्रा ने युवाओं को प्रेरित कर खुद मौके पर पहुंच कर रक्तदान करवाते है।
इन्द्रा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि आपके रक्त से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। आपके खून की एक-एक बूंद जरूरत मंद व्यक्ति के लिए अमृत के समान है। आवश्यक्ता पडऩे पर आपके रक्त की एक बंूद भी जिंदगी बचा सकती है। रक्तदान करने से व्यक्ति में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है और शीघ्र ही रक्त पुन बन जाता है।
इन्द्रा नियमित रक्तदान के अलावा जरूरत पडऩे पर सूचना मिलते ही बेधड़क अस्पताल पहुंचकर युवाओं को साथ में लेकर रक्तदान करवाते है। उससे न सिर्फ जिंदगी बच रही है बल्कि जरूरतमंद परिवार परेशानियों से बचता भी है।
समाजसेवी विक्रम सिंह इन्दा ने पिछले दो दिनों में करीबन 10 यूनिट रक्त युवाओं को प्रेरित कर रक्तदान करवाया गया। इन्द्रा किसी भी मरीज को रक्तदान की आवश्यकता होती हैं तो समय समय पर खुद ही रक्तदान कर देते है। साथ ही अन्य लोगों को प्रेरित कर रक्तदान करने की अपील करते है।
दो दिन पहले रात को करीबन 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में एक मरीज को रक्त की आवश्यकता होने पर इधर उधर काफी प्रयास किए लेकिन रक्त नहीं मिला। ऐसे में पीडि़त मरीज ने समाज सेवी इन्द्रा से सम्पर्क किया। ऐसे में इन्द्रा ने शीघ्र ही एक युवा को साथ में लेकर अस्पताल में जाकर रक्तदान करवाकर उस पीडि़त मरीज को रात को रक्त उपलब्ध करवाया।
Sirohi News Channel के लिए Suresh Jugnu की रिपोर्ट



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |