सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग

सिरोही प्रधान हॅसमुख मेघवाल कि भुआ के नाम से जावाल कि एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

समाज के लोगो ने कार्रवाई कि मांग को लेकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन 

वायरल वीडियो मे दिखाई दे रही बुजुर्ग महिला ने दूसरा वीडियो जारी कर प्रधान हसमुख मेघवाल कि बुआ होने से किया इंकार 

जनप्रतिनिधियों पर उठ रहे सवाल - जावाल कि कई कॉलोनीयों मे पानी भरने के बाद भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे मौके पर


सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 29 अगस्त । सिरोही पंचायत समिति प्रधान हंसमुख कुमार मेघवाल की भुआ के नाम से जावाल की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और न्यूज चैनलों पर भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर मेघवाल समाज में आक्रोश देखा जा रहा है।


इसी के चलते शुक्रवार दोपहर बाद कालंद्री सहित आसपास के क्षेत्रों से मेघवाल समाज के लोग एकत्रित होकर सिरोही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर झूठा दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


ज्ञापन में क्या कहा गया:
मेघवाल समाज की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि हंसमुख कुमार मेघवाल, जो सिरोही पंचायत समिति के प्रधान पद पर आसीन हैं, उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए जावाल की एक गली में पानी भराव की समस्या को लेकर किसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस वीडियो में असामाजिक तत्वों ने उक्त महिला को झूठा हंसमुख कुमार की भुआ बताकर आमजन को गुमराह करने का प्रयास किया।


ज्ञापन में आगे बताया गया कि सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर इस तरह की असत्यापित व आधारहीन जानकारी फैलाने से समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। इसके चलते आपसी वैमनस्य बढ़ने का खतरा भी बताया गया है।
साथ ही समाज ने कहा कि इस कृत्य से मेघवाल समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति तथा सिरोही पंचायत समिति के प्रधान हंसमुख कुमार मेघवाल की मान-प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।मेघवाल समाज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि झूठी और भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


यह था पूरा मामला : 
दरअसल 25 अगस्त को जावाल सहित आसपास के क्षेत्रों मे भारी बारिश हुई थी जिसके बाद जावाल गाँव के अलग अलग इलाकों मे जलभराव कि स्थिति पैदा हुए थी ऐसे मे मेघवाल समाज कि एक गली मे जलभराव कि समस्या से परेशान होकर एक महिला ने राज्यमंत्री एवं सिरोही विधायक ओटाराम देवासी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए इनको खरी खोटी सुनाई। इस मामले मे एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ओर उस वीडियो मे दिखाई देने वाली बुजुर्ग महिला को भाजपा के प्रधान हसमुख मेघवाल कि रिश्तेदार व भुआ बताया गया।

जलभराव के बाद भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे मौके पर : 
दरअसल जावाल गाँव के अलग अलग इलाकों व कॉलोनीयों मे इस बारिश से भारी जलभराव कि समस्या पैदा हो गई थी ओर इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी आया इसके बावजूद भी इन लोगो कि समस्याओ के जानने के लिये ना ही क़ोई जनप्रतिनिधि आया ओर नाही को बड़ा अधिकारी, आखिरकार जनता के दर्द को समझने के लिये क़ोई भी जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पंहुचा ओर नाही इस समस्या को जानने का प्रयास किया कि आखिरकार यहाँ पर इतना जलभराव होने का मुख्य कारण क्या था।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता