पिण्डवाड़ा के जनापुर चौराहा व नया सानवाडा में पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा पत्र

पिण्डवाड़ा के जनापुर चौराहा व नया सानवाडा में पुलिस चौकी खोलने की मांग, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी ने एसपी को सौंपा पत्र 


सिरोही 13 अगस्त । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान को पत्र देकर बताया कि पिण्डवाडा से नया सानवाडा के बीच लगातार लूटपाट की घटनाएं हो रही है अपनी सुरक्षा को लेकर आमजन चिंतित है। रात्रि में रोडवेज व निजी बस संचालकों द्वारा सवारियों को पिण्डवाडा बस स्टेण्ड से दो किलोमीटर दूर जनापुर चौरहा पर उतारी जाती है जिससे बदमाश सूनसान एरिया होने से आमजन के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते है रोडवेज व निजी बस संचालकों को पाबंद किया जाए कि सवारियों को बस स्टेण्ड पर उतारा जाए। अल्ट्राटेक व वोलकेम फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों व कर्मचारीयों के साथ लगातार आये दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। जैसे सिरोही की ओर से आने वाले, पिण्डवाडा की और से आने वाले, जनापुर की ओर से आने वाले लोगों के साथ लूटपाट की प्रतिदिन घटनाएं सुनने व देखने को मिल रही है इसलिए फेक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर दहशत में होने के कारण अपना रोजगार छोडने के लिए विवश हो रहे है बदमाश सायं काल से ही लूटपाट, मारपीट व धारदार हथियार से जानलेवा हमला जैसी घटनाओं को अंजाम देते है पिण्डवाडा क्षेत्र में बदमाश बिना नंबर की गाडी व बाईक अवैध रूप से लेकर घूमते है और वे लूटपाट को अंजाम देते है। पुलिस प्रशासन के द्वारा न तो उनको चेक किया जाते है न ही वाहन जब्त किये जाते है।

भाजपा मीडिया प्रभारी खत्री ने बताया कि अपराधियों द्वारा आबूरोड व मांउट आबू में भी प्रतिदिन लूटपाट, हत्या और मारपीट की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है, लोगों में भय का माहौल है लोग घर से बाहर जाने से भी डर रहे है पर्यटक मांउट आबू घुमने आने से डर रहे है एक बड़ा सवाल है कि जनता के जान-माल की रक्षा कौन करेगा। ग्रामीण क्षेत्र में भी रोज चोरियों की घटनाएं सुनने व पढ़ने को मिलती है प्रतिदिन बढती घटनाओं के काराण आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी रोष है।
भाजपा मीडिया प्रभारी खत्री ने एस पी डॉ प्यारेलाल शिवरान को पत्र देकर मांग कि आमजन की सुरक्षा को लेकर पिण्डवाड़ा के जनापुर चौराह व नया सानवाडा में पुलिस चौकी स्थापित की जाए और वोलकम चौरहा, अल्ट्राटेक चौरहा पर रात्रि में गश्त की जाए तथा आने-जाने वाले वाहनों की जांच पडताल की जाए। साथ ही आबूरोड व मांउट आबू में गश्त बढाई जाए व बंद पडे सीसीटीवी कैमरों को चालू करवाएं जाएं। 
एसपी डॉ प्यारेलाल ने तुरंत पिंडवाड़ा सीईओ को फोन लगाकर गश्त बढ़ाने। रोडवेज व निजी बसों की सवारियों को सिरोही रोड स्टेशन पर उतरने को लेकर पाबंद करने के लिए कहा। साथ ही खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने के निर्देश दिए।
 इस मौके पर भाजपा पूर्व नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग