मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता 


सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा मनोरा गांव मे पिछले काफी समय से लगातार हो रही चोरियों के पर्दाफाश हेतु जिला स्तर पर कुल 06 टीमों का गठन कर किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के नेतृत्व में जितेन्द्रसिंह उ.नि.पु. थानाधिकारी बरलूट द्वारा गांव मनोरा में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो मुल्जिमानों को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- गांव मनोरा मे दिनांक 16-17.09.2025 की रात्री में कपूराराम प्रजापत व जयराम उर्फ रोहित पुरोहित के बंद मकानो का ताला तोडकर अज्ञात चोर नकदी व सोने, चाँदी के जेवरात चोरी कर लेकर गये। वगैरा पर प्रकरण संख्या 74 दिनांक 18.09.2025 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अज्ञात माल मुलजिमान की तलाश शुरू की गई।

पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मनोरा गांव मे पिछले काफी समय से लगातार हो रही चोरीयों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश होने से जिला पुलिस की कुल 06 टीमों का गठन कर वारदात की घटना को गम्भीरता से लिया जाकर घटना को ट्रेस करने के हर सम्भव प्रयास किये गये। तकनीकी साक्ष्य संकलित कर गहन विश्लेषण किया गया व घटनास्थल के आस-पास के सी.सी.टी.वी. कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया गया तो तीन व्यक्ति अपनी पहचान छुपाते हुये मुंह पर कपडा बांधकर, हाथों पर दस्ताने व पैरो में मौजे पहनकर, हाथों में जूते पकडे हुये अस्पष्ट दिखने से आरोपीगणों की पहचान सुनिश्चित करने व दस्तयाबी हेतु जिला स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे अज्ञात व्यक्तियों की पहचान एवं दस्तयाबी हेतु हर सम्भव प्रयास किये गये। अंततः अभियुक्त 01. रामाराम पुत्र श्री सिंगाराम जाति ग्रासीया, उम्र 30 वर्ष, पैशा मजदूरी निवासी मनावतों की फली, कालीबोर, उपला भीमाना, पुलिस थाना नाणा जिला पाली राज. व 02. हितेश पुत्र पुखराज जाति सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी गदावा कॉलोनी पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही को उक्त प्रकरण में गिरफतारी किया गया। उक्त दोनों मुल्जिमानों से बरामदगी के प्रयास जारी है। प्रकरण की घटना में शरीक अन्य दो फरार नकबजन 01. सायबा पुत्र मोहन जाति गमेती भील उम्र करीब 22 वर्ष पेशा मजदुरी निवासी भोगिया फली मोरस पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही व 02. जोशी उर्फ जोशीया पुत्र केसाराम जाति गरासिया उम्र करीब 22 वर्ष पेशा मजदुरी निवासी मनावतों की फली कालीबोर, उपला भीमाना, पुलिस थाना नाणा जिला पाली की तलाश की जा रही है। नकबजन सायबा गरासिया व रामाराम इस गैंग का मास्टर माइण्ड है. जो गुगल मैप पर गांव में जाने के कच्चे रास्ते व बडे मन्दिर व सामाजिक मौहल्लों का पता कर अपने अलग-अलग साथियों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता है। सायबा व रामाराम शातिर प्रवृति का नकबजन है जिसकी गिरफ्तारी के बाद जिले के अन्य थानों व आस-पास के क्षेत्र में हुई नकबजनियों का बडे स्तर पर पर्दाफाश होगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग