भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जीएसटी की दरें कम करने पर पीएम मोदी का जताया आभार
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जीएसटी की दरें कम करने पर पीएम मोदी का जताया आभार
सिरोही 7 सितंबर । जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन मे जीएसटी की दर कम करने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इस फैसले को आजादी के बाद जनता के हित में लिया गया एक बड़ा कदम बताया।
*डॉ भंडारी* ने कहा कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर टैक्स दरों को बड़े पैमाने पर घटाया गया है। अनेक वस्तुओं को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। कई उपयोगी सामान अब 12 प्रतिशत से केवल 5 प्रतिशत की श्रेणी में आ गए हैं। आम जनता को राहत देने अनेक वस्तुओं को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है और कुछ वस्तुएं तो सीधे 12 प्रतिशत से शून्य 0 प्रतिशत कर दी गई हैं। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों की कर अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने रिटर्न फाइलिंग को आसान किया गया है और जटिल नियमों में व्यापक सुधार किए गए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |