आबूरोड पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद कर 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार

आबूरोड पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद कर 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार

आबूरोड ( सिरोही ) 2 सितंबर 2025 । सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभुलाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व गोमाराम चौधरी, वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी, निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 01 मोटरसाईकिले बरामद की।


घटना विवरणः- दिनांक 01.09.2025 को प्रार्थी जामथाराम पुत्र प्रमाजी जाति ग्रासिया उम्र 32 साल पैशा मजदुरी निवासी भोमिया फली जायदरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही ने एक लिखित रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की कि मेरी मोटर साईकिल नं. मोटर साईकल HERO DELUXE रजिस्ट्रेशन न. RJ3BSC1815 दिनांक 30.08.2025 को दोपहर 3.30 बजे में मेरी पत्नि के साथ अपनी मोटर साईकल से अपनी पुत्री मनीषा को माउंट रोड दरबार स्कूल के पिछे छात्रावास को लेने के लिये गया था मेने मेरी बाईक को हैंडल लोक करके कन्याँ छात्रावास के बाहर की तरफ पार्क कर छात्रावास के अन्दर पुत्री को लेने गया था मैं मेरी पुत्री मनीषा को अपने साथ लेकर करीब 20 मिनट पश्चात आकर देखा तो मुझे मेरी मोटर साईकल खड़ी हुई दिखाई नहीं दी, को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 253/01.09.2025 मामला धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः- दौराने अनुसधान घटनास्थल के आस पास के लगे सीसीटीवी केमरों पर तकनीकी साक्ष्य के आधार एवं मुखबिर की सुचनानुसार गठित टीम द्वारा कठीन मेहनत लगन व तकनिकी आधार पर आसुचना सकंलित कर घटना में शरीक मुल्जिम को दोराने नाकाबन्दी मोटरसाईकिल सहीत गिरफ्तार कर बाद पुछताछ के दिनाक 30.08.2025 को माउंट रोड दरबार स्कूल से चोरी गई मोटरसाईकिल को बरामद किया।

तरीका वारदातः - मुल्जिम गुजरात का रहने वाला है जो नजदीकी शहर व आस-पास के गांव मे घुमता रहता है और अधिकतर हिरो / होण्डा कम्पनी की अच्छी मोटरसाईकिलो को देखकर मास्टर चाबी से मोटरसाईकिल का लॉक खोलकर चोरी कर भाग जाता है जो अपने सुविधानुसार मोटरसाईकिलो को छिपाकर रखता है और कोई ग्राहक मिलते ही तुरन्त सस्ते भाव मे बेच देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

रेवदर पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन