जिला पुलिस की बडी कार्यवाही हैवानी अपराधी अपहरण करने वाला बाबा गिरफ्तार |
Sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली 10 वर्षीय नाबालिग लड़की का किया था अपहरण , पुलिस ने छः घण्टो में किया बरामद सिरोही 23 मार्च 2018 | सिरोही जिले के सरूपगंज थाने के इसरा क्षेत्र में एक धोंगी बाबा द्वारा 10 साल की बालिका का अपहरण करने के मामले मे पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। अपरहण के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके चंगुल से बालिका को छुड़ा लिया है। गुरुवार शाम सरूपगंज पुलिस को जानकारी मिली कि इसरा क्षेत्र से एक ढोंगी बाबा ने 10 साल की बालिका का अपहरण कर लिया है जिस पर पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए ढोंगी बाबा की तलाश शुरू कर दी इधर मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी ओमप्रकाश ने टीम गठित कर आरोपी बाबा को जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए कथा 2000 का इनाम भी घोषित किया। दिनाॅक 21.03.18 को एक 40-50 वर्षीय अधेड साधु ने ग्राम खोखरीखेडा निवासी लिम्बाराम ग्रासीया की पुत्री एवं अन्य बच्चो को वास्थानजी मंदिर की सफाई हेतु ले जाने का कहा। कल दिनाॅक 22.03.18 को उक्त अज्ञात साधु द्वारा लिम्बाराम की 10...