गोयली में प्रशासन गाँवो के संग शिविर में विधायक लोढा ने 10 पट्टो का किया वितरण
ग्राम पंचायत गोयली में प्रशासन गांवों के संग शिविर में सिरोही विधायक संयम लोढा ने शिरकत की इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने 10 पट्टो व श्रमिक कार्ड वितरित किये सिरोही, 4 अक्टूबर। विधायक संयम लोढा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहां कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार गरीबों की सरकार है। यह राज्य की अशोक गहलोत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। आमजन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस अभियान के लिए जटिलताओं को दूर करते हुए विभिन्न नियमों का सरलीकरण किया गया है जिससे वर्षों से लंबित कार्यों के पूर्ण होने में सुगमता होगी। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी रमेश बेहडिया, विकास अधिकारी रानु इंकिया, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ विवेक जोशी, सरपंच होजी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, पूर्व सरपंच मीरा देवी, राजेंद्र माली, शांतिलाल मालीए, प्रकाश मेघवाल, भुवनेश माली, गेनाराम मेघवाल, भोमाराम हीरागर, विनोद हीरागर, गोपाल छिपा, महिपाल सिंह आदि कार्यकर्ता सहित कनिष्ठ अभियंता विधुत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एएनएमए, पंचायतीराज विभाग, आयुर्वेदिक विभाग आदि मौजूद रहे। 22 विभाग सम्मिलित होकर ये कार्य करेंग...