संदेश

police thana लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैलाशनगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

चित्र
कैलाशनगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। सिरोही जिले के कैलाशनगर गांव में एक घटना सामने आई है। जहां किराये के मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कैलाशनगर थाने से एसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद मृतक के शव को जावाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एसआई प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चूरू जिले के हुडेरा गांव निवासी कुंदन कुमार पुत्र भंवरलाल मेघवाल के रूप में हुई है। कुंदन पिछले 7-8 सालों से क्षेत्र के घरों में सीमेंट प्लास्टर का काम करता था और कैलाशनगर गांव में किराये के मकान में रहता था। आगे बताया कि शुक्रवार शाम को मृतक कुंदन के साथ रहने वाला उसका साथी विजय कुमार जब घर लौटा, तो उसने अंदर कमरे में कुंदन को फांसी के फंदे पर लटका देखा। विजय कुमार ने घबराकर तुरंत घटना की सूचना कैलाशनगर थाना पुलिस को दी।  घटना की जानकारी मिलने के बाद कैलाशनगर थाने के एसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता ने मौके पर...

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप से करीब 60 हजार रुपये की लूट की वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया |

चित्र
लुटेरों ने  हवाई फायर भी किया | सिरोही , राजस्थान 18 Feb 18 सिरोही जिले के मण्डार थाना  अंतर्गत  मगरीवाडा सरहद  के समीप  जाखड़ डीजल पेट्रोल पम्प  पर सफेद कार में सवार होकर आए लुटेरों ने  पेट्रोल पम्प  को निशाना बनाया और पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर डरा धमकाकर करीब 60 हजार रुपये लूट लिए । तीन से चार लुटेरे थे जिन्होंने वहाँ से भागते वक्त हवाई फायर भी किया और वहाँ से भागने के दौरान उनकी कार एक गड्ढे में फस गई जिससे लुटेरे कार को वहीं पर छोड़ कर भाग निकले  सूचना पाते ही मण्डार पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त करते हुए जिले में तुरंत नाकाबंदी करवाई वही गाड़ी के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है गाड़ी से फर्जी नम्बर प्लेट भी मिली है जिससे लगता है कि ये लुटेरे नम्बर बदलकर इस तरह की वारदात को अंजाम देते होंगे  सिरोही से लियाकत अली की रिपोर्ट  9828840235