बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप से करीब 60 हजार रुपये की लूट की वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया |

लुटेरों ने हवाई फायर भी किया |
सिरोही , राजस्थान 18 Feb 18

सिरोही जिले के मण्डार थाना अंतर्गत मगरीवाडा सरहद के समीप जाखड़ डीजल पेट्रोल पम्प पर सफेद कार में सवार होकर आए लुटेरों ने पेट्रोल पम्प को निशाना बनाया और पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर डरा धमकाकर करीब 60 हजार रुपये लूट लिए ।
तीन से चार लुटेरे थे जिन्होंने वहाँ से भागते वक्त हवाई फायर भी किया और वहाँ से भागने के दौरान उनकी कार एक गड्ढे में फस गई जिससे लुटेरे कार को वहीं पर छोड़ कर भाग निकले 
सूचना पाते ही मण्डार पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त करते हुए जिले में तुरंत नाकाबंदी करवाई वही गाड़ी के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है गाड़ी से फर्जी नम्बर प्लेट भी मिली है जिससे लगता है कि ये लुटेरे नम्बर बदलकर इस तरह की वारदात को अंजाम देते होंगे 

सिरोही से लियाकत अली की रिपोर्ट 
9828840235  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग