SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

भाजयुमो के जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे सांसद व जनप्रतिनिधियो को झेलना पड़ा विरोध...

-काग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
 रिपोर्टर गौरव अग्रवाल 
 पिंडवाडा
सरूपगंज।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को युथ चला बूथ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन को लेकर जालोर-सिरोही सासंद देवजी एम पटेल समैत कई जनप्रतिनिधियो को काग्रेस कार्यकर्ताओ का विरोध झेलना पड़ा। सांसद पटेल सोमवार सांय जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए सरूपगंज पहुंचे तो काग्रेस जिला महामंत्री हमीद कुरैशी,एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निम्बाराम गरासिया व जालोर सिरोही लोकसभा महासचिव आजाद मेघवाल सहित काग्रेस कार्यकर्ताओं ने
रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिडकी खोलने, सरूपगंज में बस स्टेण्ड,ट्रेनो के ठहराव, 20 किलोमीटर के अन्र्तगत रहने वालो को टोल छुट, पश्चिमी बनास बांध पर पुलिया, रेलवे फाटक पर ब्रिज सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन देने के लिए गाड़ी रूकवाई, मगर सांसद पटेल द्वारा ज्ञापन नही लेने पर कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया।कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी और सांसद को काले झंडे दिखाए।इस अवसर पर निकेश रावल,सिराज मेमन,राजेश अग्रवाल,उपसरपंच संजय परमार,अज़हरुद्दीन मेमन,हंसराज हीरागर,ध्रुव अग्रवाल,आरिफ खान,बिलाल खान सहित काफी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर कार्यक्रम हुआ शुरू........
काग्रेस के विरोध के बाद भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युथ चला बूथ अभियान को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन जालोर-सिराही सांसद देवजी पटेल व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। भुवनेश राजपुरोहित के अनुसार सोमवार देर सांय युथ चला बुथ को लेकर जिला सम्मेलन का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ेयुवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने युथ चला बुथ अभियान का मुख्य उद्वेश्य प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूूथ स्तर तक पहुंचे, उन्होने कहा कि सही तरीके से बुथ के कार्य का गठन हुआ है तो निश्चित ही बुथ मजबूत होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर पार्टी हितार्थ कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जालोर-सिराही सांसद देवजी पटेल ने कहा कि कार्यक्रता पार्टी की नींव है, कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी अधुरी है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, लक्ष्मणसिंह, माउंट नगरपालिका चेयरमेन सुरेश थिंगर, आबूरोड़ नगरपालिका चेयरमेन सुरेश सिंदल, उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी, पूर्व प्रधान भवरलाल मेघवाल, सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुवंर व आईदानसिंह ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजय गौठवाल, जिला महामंत्री प्रकाश राज रावल, आनन्द माली, अजयवाला, रोहिड़ा मंडल अध्यक्ष भैराराम माली, सरूपगंज मंडल अध्यक्ष हिरालाल चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरूपगंज जगदीश रावल, रोहिड़ा रतन प्रजापत, कालुराम सैन, राजेन्द्र पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य रतन गरासिया सहित काफी संख्या में जिलेभर के कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ