बरलूट थाना में शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर CLG बैठक का आयोजन हुआ

Sirohi News 24 ब्यूरो लियाकत अली 
बरलूट , सिरोही 
सिरोही के बरलूट थाना परिसर में होली के त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए बरलूट थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में आस पास के थाना क्षेत्र हल्का में लगने वाले गाँव जिसमे उम्मेदगढ़ , नारादरा , मंडाणी , जावाल , उड़ , वराडा , देलदर समेत कई गावो के clg सदस्य व ग्रामीणों ने इस बैठक में भाग लिया ।
इस बैठक में थानाधिकारी द्वारा हेल्मेट अनिवार्यता , सहित मंदिरों में बढ़ रही चोरियों की वारदात को लेकर मंदिर के बाहर गार्ड , व सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया , 

कई सदस्यों द्वारा अलग अलग समस्या बताई जिसमे मुख्य अवैध शराब बिक्री को लेकर कई तरह की परेशानी होती है जिसको लेकर थानाधिकारी द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम को लेकर भी अभियान चलाये जाने का आश्वाशन दिया ।
इस मोके पर मंछाराम लोहार , तुलसीराम पुरोहित , नवाब खान , पुनीत अग्रवाल , महेंद्र प्रजापत , जब्बर सिंह , प्रदीप जैन , गोविंद पुरोहित , मोहनलाल माली , सोमाराम प्रजापत , चेलाराम , वेनाराम सूर्याल ,
रामलाल नारादरा , डूंगरसिंह देलदर समेत कई CLG सदस्य सहित बरलूट पुलिस थाना के समस्त स्टाफ मौजूद रहे 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग